WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तोरवा पुलिस की सख्ती: आदतन बदमाशों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


बिलासपुर। असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 की दोपहर थाना क्षेत्र में आदतन बदमाशों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों के वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी—

1. दीपक निर्मलकर, पिता सुरेश निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा।
2. ईशरू ध्रुव, पिता रामरतन ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा।
3. आकाश तांबे, पिता राजू तांबे, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा।

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

वहीं, एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया।

तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच सख्ती का संदेश गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तत्वों पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कतता बरामदजांजगीर-चांपा, ग्राम गोविंदा में आने-जाने वाले लोगों को धारदार लोहे का...

CHHATTISGARH NEWS

जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कतता बरामदजांजगीर-चांपा, ग्राम गोविंदा में आने-जाने वाले लोगों को धारदार लोहे का...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...