बिलासपुर प्रेस क्लब में भव्य तीज मिलन समारोह: पारंपरिक उल्लास के बीच मानसी होनप की प्रस्तुति ने मोहा मन…

spot_img

पत्रकार परिवारों की महिलाओं ने गीत-संगीत व मनोरंजक गतिविधियों में लिया उत्साहपूर्वक भाग; साड़ी व शृंगार सामग्री भेंट कर बढ़ाया गया उत्साह…

​बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में पावन तीज पर्व के उपलक्ष्य में ‘तीज मिलन समारोह’ अत्यंत गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के परिजनों एवं महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सहभागिता की और पर्व की उमंग व खुशियां साझा कीं। संपूर्ण परिसर पारंपरिक लोक संस्कृति, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा।

​समारोह का मुख्य आकर्षण मानसी होनप की मनोहारी नृत्य प्रस्तुति रही, जिसकी लय और भाव-भंगिमा ने उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न मधुर गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष समां बांधा।

​आयोजन को रोचक व स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान प्रतिभागी महिलाओं को प्रेस क्लब की ओर से सम्मान व उपहार स्वरूप साड़ियां एवं शृंगार सामग्री भेंट की गई।

​उपस्थित महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम पत्रकार परिवारों के मध्य पारस्परिक आत्मीयता, सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं। तीज जैसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के अभिन्न अंग हैं और इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा मिलती है।

​समारोह में प्रमुख रूप से शीला पाठक, स्वाति मिश्रा, भारती दुबे, प्रियंका गहवई, मानसी होनप, ज्योति तिवारी, मंजू खरे, संतोषी वर्मा, दुर्गा पटेल, पूजा नवरंग, प्राची गोले, पूजा मिश्रा, ऋतु साहू एवं प्रियंका सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

​इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, रवि शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, संतोष मिश्रा, भुवन वर्मा, प्रिय दुबे, सैयद जफर, सुरेश खड़े और रज्जू कोसले सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Rajnandgaon Nakli Sharab Network : राजनांदगांव में नकली शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे

फार्महाउस से 150 पेटी और मोहारा से 50 पेटी शराब बरामद, कुल जब्ती 19.05 लाख रुपए की नकली शराब लेबल, होलोग्राम एवं पैकेजिंग सामग्री से...

CHHATTISGARH NEWS

Rajnandgaon Nakli Sharab Network : राजनांदगांव में नकली शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे

फार्महाउस से 150 पेटी और मोहारा से 50 पेटी शराब बरामद, कुल जब्ती 19.05 लाख रुपए की नकली शराब लेबल, होलोग्राम एवं पैकेजिंग सामग्री से...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...