पंचायत सचिव बंसीधर भोय पर गिरी गाज जिला सीईओ ने किया निलंबित

ममता साहू

लैलूंगा/ दिनांक 11.05.22 . बंशीधर भोय , ग्राम पंचायत खम्हार , जनपद पंचायत लैलूंगा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जनपद पंचायत लैलूंगा के पत्र क्रमांक 311 दिनांक 06.05.2022 के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1792 दिनांक 08.03.2022 का पालन नहीं करने श्रीमती कलारा लकड़ा , ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत खम्हार प्रभार सौपने के बावजूद भी ग्राम पंचायत तारागढ़ का प्रभार नहीं लेना , उच अधिकारियों के आदेश / निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिये प्रथम दृष्टियां दोषी पाया गया । बंसीधर भोय , ग्राम पंचायत सचिव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा ( आचरण ) नियम 1998 के नियम 3 के उप नियम ( 1 ) ( एक ) ( दो ) एवं ( तीन ) के विपरीत होकर कदावरण की श्रेणी में आता है , फलस्वरूप छ ० ग ० पंचायत सेवा ( अनुशासन तथा अपील ) नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा निर्धारित किया जाता है निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...