बस स्टैंड पर स्थित, गन्ना रस की दुकान के पीछे मिला युवक का शव ! जांच में जुटी पुलिस !

बस स्टैंड पर स्थित, गन्ना रस की दुकान के पीछे मिला युवक का शव ! जांच में जुटी पुलिस !

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा/ लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर स्थित गन्ना रस की दुकान के पीछे एक युवक की लाश मिली है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि लैलूंगा बस स्टैंड के पास गन्ना रस के दुकान के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान मनोज लकड़ा पिता विलियम्स लकड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी शंकर नगर कुनकुरी जशपुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बस से उतर कर बस स्टैंड के पास बैठा था। तब उसकी अचानक मौत हो गई।

लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए उनके गांव के वार्ड पार्षद से संपर्क किया गया। जिन्होंने उनकी मां से बात कराई। पुलिस द्वारा शव को ले जाने के लिए बोले जाने पर उनकी मां ने कहा कि वह वृद्ध और असहाय है, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। जिसके बाद पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खुद के खर्चे से वाहन व्यवस्था कर शव को विशेष आरक्षक के साथ उनके घर रवाना किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...