spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

नागवंशी समाज ने किया पौधा वितरण

नागवंशी समाज ने किया पौधा वितरण

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा/ दिनाँक 5/6/2022 दिन-रविवार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विविध क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाले नागवंशी कल्याण युवा समिति (छ.ग.) पंजीयन क्र.-१२२२०२०८२१२३ के द्वारा ग्राम-पंचायत कोड़ासियाँ (कुशियारी पारा),वि.ख.-लैलूँगा, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) और ग्राम पंचायत – काड़रो वि.ख.-पत्थलगाँव,जिला – जशपुर (छ.ग.) दोनों क्षेत्रों में युवा समिति के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से तथा पेड़-पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा हो इस उद्देश्य और निमित्त से पौधे वितरण का कार्यक्रम ग्रामवासियों के समक्ष सम्पन्न हुआ जिसमें युवा समिति के पर्यावरण प्रभारी नन्दकुमार बाघ जी ने पर्यावरण के महत्व के विषय में संक्षिप्त रुप में बताते हुए कहा कि-पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है,मरकर सुख जाने पर लकड़ी एवं अन्य फर्नीचर सामग्री बनाते हैं यदि इन्हें हम सुरक्षित रखेंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।इसलिए खुद जागरुक होकर पौधे लगायें तथा सभी लोगों को जागरुक कर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें इस प्रकार संबोधित किये।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हीराराम नाग जी (शिक्षक) के शुभ हाथों द्वारा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किये उन्होंने ने भी पर्यावरण रक्षा करने के अनेक बातें बताये उनकी सभी बातें लोगों के लिए प्रेरणाप्रद रहीं।युवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष जयराम नागवंशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “वृक्षो रक्षति रक्षितः” अर्थात् वृक्ष की रक्षा करने से वह हमारी रक्षा करता है और उसकी विनाश करने से वही हमारे विनाश का कारण बनती है।इसलिए प्रत्येक वर्ष सभी को पौधे लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करनी चाहिए कहते हुए कार्यक्रम को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करके सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिये।वहाँ उपस्थित भूतपूर्व बीडीसी श्रीमती मीरा बाई नाग, श्रीमती परमीला नाग,श्रीमती बुधियारो नाग, नेपाल नाग (शिक्षक), नीतेश नाग तथा ग्रामवासियों के साथ युवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य जयराम नागवंशी (प्रांतीय उपाध्यक्ष), जगत राम नाग(प्रांतीय सचिव), नन्दकुमार बाघ(सह कोषाध्यक्ष), प्रदीप नाग (प्रांतीय सह संगठन मंत्री),शल हेमसागर नाग (रायगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष), संजय कुमार नाग(रायगढ़ क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष), मुकित नाग (जशपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में