थाने में नाबालिग से अभद्रता के आरोप में एसपी का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया। इस दौरान नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले में थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमनी थाना में यह अमानवीय घटना हुई. जहां के टीआई अरुण नामदेव ने एक नाबालिग बालिका को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गर्भवती बता दिया। इसके बाद नाबालिग और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा। इतना ही नहीं ड्यूटी पर तैनात महिला प्रधान आरक्षण राजश्री सिंह ने नाबालिग से अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर एसपी खुद मौके पर पहुंची और हड़काते हुए दोनों तत्काल निलंबित कर दिया।

आदेश जारी
एसपी कार्यालय से इस संबंध में आज जारी आदेश किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

4 दिन से अंधेरे में पूरा गांव! फुंका ट्रांसफार्मर, फरसाटोली–घोघरा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बरसात में सांप-बिच्छू के साए में गुजर रही रातें

कोतबा से प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट लिखित शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, BDC ने भी उठाई आवाज; ग्रामीण बोले– "हादसा हुआ तो...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण, उद्योगों को 8,950...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कलेक्टर ने की अभियान की समीक्षा, जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयामरायगढ़ व धरमजयगढ़ वनमंडलों में 3.43...