अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला से छेड़छाड़ , अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों का प्रभावी पालन, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति : एसएसपी शशि मोहन सिंह

     रायगढ़, 07 जून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में “अभियान संवेदना” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं अश्लील इशारेबाजी के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घर में अकेली महिला को देखकर की अश्लील इशारेबाजी

     थाना चक्रधरनगर में पुसौर क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला द्वारा दिनांक 06 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने रिश्तेदार के घर पिछले लगभग 15 दिनों से रह रही है। दिनांक 05 जून 2026 की शाम उसके रिश्तेदार बाजार गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक विकास निराला (26 वर्ष) ने महिला को अकेला पाकर अश्लील इशारेबाजी की।

  महिला द्वारा घर का दरवाजा बंद कर लिया गया। रिश्तेदारों के वापस आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना चक्रधरनगर आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना चक्रधरनगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 75(2) एवं 79 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

      प्रकरण दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास निराला को तत्काल हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं थाना चक्रधरनगर के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

  महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। महिला अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूफी संगीत की मिठास और कबीर वाणी से गूंजा चक्रधर समारोह

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुति पर झूमे श्रोतारायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में...

CHHATTISGARH NEWS

सूफी संगीत की मिठास और कबीर वाणी से गूंजा चक्रधर समारोह

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुति पर झूमे श्रोतारायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में...

RAIGARH NEWS