WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

धरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बड़ी अनियमितता उजागर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमी

हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप

ग्राम ससकोबा पीडीएस के संचालन एजेंसी की अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, विक्रेता फरार, तलाश जारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


     रायगढ़, 12 सितंबर। रायगढ़ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी एवं एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय संपत्ति के गबन के मामले में खाद्य विभाग एवं रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है।

      धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर और नमक की कमी सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में संबंधित संचालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है।

ससकोबा दुकान में ₹12.89 लाख के खाद्यान्न की कमी

      खाद्य विभाग द्वारा 03 सितंबर 2026 को ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की जांच की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी पाई गई, जिसकी कुल कीमत करीब ₹12,89,375 है ।

     जांच में यह भी सामने आया कि अगस्त 2026 में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद उन्हें राशन वितरित नहीं किया गया। खाद्य विभाग की रिपोर्ट में उक्त कृत्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत दंडनीय है।

      जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज कर संचालन एजेंसी सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया (45 साल), सचिव माधुरी बाई राठिया (44 साल) और विक्रेता बिहारी राठिया को मामले में आरोपी बनाया गया। चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस ने उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है, विक्रेता बिहारी राठिया पिता श्री बृजसिंह राठिया निवासी ससकोबा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न का हिसाब गायब

    इसी तरह ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में भी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की कमी मिली। भौतिक सत्यापन में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक, कुल कीमत करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया।

       खाद्य विभाग की जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में जांच प्रतिवेदन और पंचनामा के आधार पर शासकीय खाद्यान्न के गबन तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है ।

       दोनों मामलों में सामने आई अनियमितताओं को लेकर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में क्रमश: अपराध क्रमांक 288/2026 एवं 289/2026 धारा 3,7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। वहीं फरार आरोपी- सरोज स्व सहायता समूह के विक्रेता बिहारी राठिया निवासी ससकोबा तथा जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान की गिरफ्तारी शेष है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

       जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या गबन करने वालों पर प्रशासन, पुलिस कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

RAIGARH NEWS