spot_img
spot_img

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की तैयारी

spot_img
spot_img
spot_img


वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा, जनकल्याण और जागरूकता से जुड़े होंगे विविध कार्यक्रम

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
           वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभियान की तैयारियों, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, विभागवार कार्ययोजना और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए गांव, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी इससे जोड़ा जाए।

आशीर्वाद का दीया’ से होगी शुरुआत

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके अलावा ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों को सभी गतिविधियों का बेहतर विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...