WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img
जिला जांजगीर चांपा

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देश

बम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश भी जिम्मेदारियों के आड़े नहीं आता। इसी सोच को चरितार्थ करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी रविवार के अवकाश के दिन भी शिक्षा विभाग की गतिविधियों को लेकर सक्रिय नजर आए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रभावी गति देने और इसके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने विकासखंड के संकुल समन्वयकों से दूरभाष के माध्यम से लगातार संवाद कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

अवकाश के दिन बीईओ की यह सक्रियता शिक्षा विभाग में उनके कर्तव्यबोध और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने संकुल समन्वयकों से अभियान की जमीनी स्थिति की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्धारित गतिविधियां केवल कागजी प्रक्रिया बनकर न रह जाएं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ संबंधित स्तर तक पहुंचे।

लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने अभियान के प्राथमिक लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है। संकुल समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखते हुए प्रगति को गति देने के लिए प्रेरित किया गया।

टीम भावना को बनाया सफलता का आधार

उन्होंने संकुल समन्वयकों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में टीम भावना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों का तत्काल समाधान निकालें। उन्होंने सकारात्मक परिणामों के लिए सक्रिय भागीदारी और निरंतर संवाद को आवश्यक बताया।

रविवार को भी सक्रियता बनी चर्चा का विषय

आमतौर पर रविवार को कार्यालयीन गतिविधियां सीमित रहती हैं, लेकिन बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने अवकाश के दिन भी अभियान की प्रगति को लेकर संकुल समन्वयकों से संवाद कर यह संदेश दिया कि जनसेवा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प समय देखकर नहीं चलता।

उनकी इस पहल को विभागीय स्तर पर सक्रिय नेतृत्व, बेहतर समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए अवकाश के दिन भी की गई यह पहल निश्चित रूप से अभियान से जुड़े कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है।

सेवा का संकल्प, बेहतर शिक्षा का लक्ष्य और टीम के साथ निरंतर संवाद—इसी सोच के साथ बम्हनीडीह विकासखंड में अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाईधरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य...

ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमीहितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोपग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS