ग्राम टपरदा में थाना प्रभारी पुसौर चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की सुने समस्याएं…..

spot_img

● ग्राम टपरदा में थाना प्रभारी पुसौर चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की सुने समस्याएं…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा ग्राम टपरदा में आज अपने स्टाफ के साथ चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुना गया । ग्राम टपरदा के चौपाल में एकत्र हुये ग्रामीणों को थाना प्रभारी द्वारा आपसी विवाद झगड़ा लड़ाई से बचने और मिलजुल कर रहने की समझाइश दिये तथा जादू टोना जैसे अंधविश्वास से बचने कहा गया । थाना प्रभारी द्वारा गांव में बाहरी और संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही की सूचना देने कहा गया तथा उन्हें वर्तमान में हो रहे सायबर ठगी के तरीकों की जानकारी देकर ग्रामीणों को उनसे बचने कहा गया और अनजान फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारियां शेयर करने से मना किए तथा टावर लगाने एवं लॉटरी, नौकरी लगवाने के नाम पर रकम दोगुना करने के नाम पर धोखाधडी से बचने के उपाय बताये । थाना प्रभारी ने ग्रामीणों सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का परिचय देने कहा गया तथा नशे से नवयुवकों को दूर रखने और अच्छी शिक्षा और संस्कार देन के लिये प्रेरित किया गया । चलित थाना में पंच, सरपंच व ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति के साथ थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव तथा थाने के सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर विश्वाल एवं हमराह स्टाफ मौजूद थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...