मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

spot_img

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण और भू-अर्जन मामलों की समीक्षा

रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार योजनाओं, लंबित प्रकरणों और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निराकरण करने तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

गिरदावरी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने एसडीएम करें फील्ड मॉनिटरिंग

खसरा सत्यापन एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागों के एसडीएम को शत-प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम स्वयं फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करें। डीसीएस सर्वे का कार्य भी निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने मैदानी अमले के साथ बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों की हो कड़ाई से जांच

आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने कहा कि पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। बिना लाइसेंस संचालित होने वाली पटाखा दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सघन बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा दुकानों के संचालन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लायसेंस जारी करने से पहले सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने अधिकारियों को विक्रय केन्द्र एवं भंडारण स्थल का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।

धीमी प्रगति पर डीडीए को दिए आवश्यक निर्देश

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बकेट क्लेम रिपोर्ट की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीडीए को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा कार्य की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

सीएम घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा प्रारंभ किए गए कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत कई कार्यों के लिए राशि जारी होने के बावजूद मैदानी स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हो सके हैं। संबंधित जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ ऐसे कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार नियमानुसार निरस्तीकरण अथवा आगे की कार्रवाई के प्रस्ताव तैयार करें।

न्यायालयीन एवं भू-अर्जन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण

बैठक में न्यायालयीन लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केलो परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

पेंशन प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्रवाई

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों एवं आहरण-संवितरण अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।

पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का लाभ गांव, गरीब और आमजन तक शत-प्रतिशत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी अपने दायित्वों का तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करें। उन्होंने मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में ़सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सुश्री शिल्पा भगत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन, चित्रकला और भाषण में दिखाया हुनर

रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब जिला स्तर पर करेंगे विकासखंड का प्रतिनिधित्व रायगढ़, 28 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन, चित्रकला और भाषण में दिखाया हुनर

रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब जिला स्तर पर करेंगे विकासखंड का प्रतिनिधित्व रायगढ़, 28 सितंबर 2026।...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...