सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन, चित्रकला और भाषण में दिखाया हुनर

spot_img

रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब जिला स्तर पर करेंगे विकासखंड का प्रतिनिधित्व

रायगढ़, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता और ज्ञान को मंच देने के लिए जिले में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायगढ़ विकासखंड के नटवर स्कूल में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों से चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों सहित करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी अब आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चित्रकला और भाषण में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को कागज पर उकेरा।

विकासखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित होकर पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में रोशनी निषाद ने प्रथम, मानसी प्रधान ने द्वितीय और सूरज आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर पर प्रभा सिदार प्रथम, यामिनी निषाद द्वितीय और कनिका यादव तृतीय रहीं।

चित्रकला में भी विद्यार्थियों ने बिखेरे रंग

माध्यमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में अन्नदा चौहान ने प्रथम, मिष्टी बेहेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिल्पी पटेल और आद्या तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

प्राथमिक स्तर में अर्थव पटेल प्रथम, दिव्या साहू द्वितीय और पूजा महंत तृतीय रहीं।

सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान एवं जनपद सदस्य श्री सुखलाल चौहान ने किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और उनके उद्देश्यों की जानकारी दी।

जनपद अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विभिन्न विषयों को रचनात्मक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

CHHATTISGARH NEWS

मैदानी काम में तेजी लाएं, गिरदावरी शत-प्रतिशत पूरी कराएं-कलेक्टर

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में योजनाओं, सीएम घोषणा, न्यायालयीन प्रकरण...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...