राज्य में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने ओड़िसा और छत्तीसगढ़ राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बरगढ़ जिले में आयोजित बॉर्डर मीटिंग….

#अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग

राज्य में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने ओड़िसा और छत्तीसगढ़ राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बरगढ़ जिले में आयोजित बॉर्डर मीटिंग….

बेहतर समन्वय के साथ मादक पदाथों की तस्करी रोकने, दोनों राज्य में लुक छिप कर रह रहे बदमाशों पर होगी कार्रवाई… *रायगढ़ 02 अगस्त* । प्रस्तावित विधानसभा के मद्देनजर आज जिला बरगढ़ (ओड़िसा) में रायपुर रेंज, रायगढ़ रेंज, संबलपुर (ओड़िसा) रेंज के अधिकारियों के बीच अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित किया गया था । बैठक में पुलिस महानिरीक्षक संबलपुर नॉर्दन रेंज डॉ दीपक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री आरिफ एच शेख, डीआईजी रायगढ़ श्री राम गोपाल गर्ग समेत छत्तीसगढ-उड़ीसा के सीमावर्ती जिले के सभी पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे । राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों राज्यों की पुलिस में बेहतर समन्वय एवं सहयोग पर चर्चा हुआ । बैठक में दोनों राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर 24 घंटे नाकेबंदी, मादक पदार्थों एवं अवैध संपत्ति की तस्करी रोकने सूचनाएं आदान-प्रदान के साथ कार्यवाही में सहयोग तथा दोनों राज्यों के फरार आरोपी एवं वारंटियों की सूची सौंपकर बदमाशों की धरपकड़ के लिये हर संभव मदद पर सहमति बनी । अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में ओड़िसा के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक तथा छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, सक्ति एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ सम्मिलित हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS