spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कांग्रेस का घोषणा पत्र लांच, 3200 रुपए में खरीदेंगे धान, 200 यूनिट फ्री बिजली के साथ 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा

कांग्रेस का घोषणा पत्र लांच, 3200 रुपए में खरीदेंगे धान, 200 यूनिट फ्री बिजली के साथ 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा



विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र लांच कर दिया है। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और राजनांदगांव में सीएम भूपेश ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसके अलावा दुर्ग में ताम्रध्वज साहू, सरगुजा में टीएस सिंहदेव, कवर्धा में मोहम्मद अकबर और बिलासपुर में चरणदास महंत ने इसे जनता के सामने रखा है। जारी घोषणापत्र के मुताबिक 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।



इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे। इनके अलावा 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा की है। युवाओं को ऋण में 50% सब्सिडी देने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने अन्येष्टि के लिए लकड़ी प्रबंध करने का वादा भी किया है।



ये है कांग्रेस के जरूरी वादे

-किसानों का कर्ज माफ होगा। पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।

-20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।

-केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।

-6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।

-भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।

2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।

-बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।

-500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।

-17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।

-63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।

-बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।

-एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।

-छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

-सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।

-महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।

-छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।

-युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।

-छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद बिलासपुर संभाग बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन में संचालित “सशक्त एप्स” के प्रभावी उपयोग से सरकंडा पुलिस...
Latest
टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल...