एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब और चुनाव प्रलोभन सामग्रियों पर पुलिस की निगाह….

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब और चुनाव प्रलोभन सामग्रियों पर पुलिस की निगाह….

कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के समीप जब्त की लावारिश मिली 1 पेटी अवैध देशी शराब के साथ बीयर और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें…. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनाव प्रलोभन सामग्रियां की आवाजाही पर पुलिस विशेष निगाह रख रही है । शहर में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा ऐसी किसी भी वस्तुओं पर निगाह रखने अपने स्टाफ और मुखबिर लगा रखे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 13/11/2023 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के शौचालय के पीछे एक प्लास्टिक बोरी और एक कार्टून में संदिग्ध सामान रखा हुआ ह, जिसके शराब होने की आशंका है । थाना प्रभारी द्वारा उस क्षेत्र में मर्ग जांच के लिए रवाना हुए सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा को जाकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया । सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा हमराह स्टाफ आरक्षक सुशील मिंज और गवाहों को साथ ले जाकर लावारिश पड़ी वस्तु की तस्दीक किया गया जिसमें एक कार्टून (पेटी) में 48 नग देशी शराब कीमत ₹3840 तथा एक प्लास्टिक की बोरी में बीयर की 11 बोतले और अंग्रेजी शराब के 17 पाव व 2 नग अद्धी बोतल *जुमला कीमती ₹9,150* रखा हुआ मिला, आसपास अवैध शराब का कोई स्वामी नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर *धारा 102 CrPC के तहत लावारिश संपत्ति की जब्ती* की गई है । केवड़ाबाड़ी, रियापारा क्षेत्र में कोतवाली पुलिस लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कर रही है । कोतवाली थाना प्रभारी अवैध व लावारिश शराब के स्वामी का मुखबिर लगाकर पता किया जा रहा है । शराब जब्ती कार्यवाही की कोतवाली पुलिस द्वारा विधिवत निर्वाचन कार्यालय को सूचना दी गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...