जिला पंचायत परिसर में ‘एक घंटा, एक साथ’ सामुदायिक श्रमदान

spot_img

जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने साफ-सफाई में की सहभागिता, स्वच्छता को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने का दिया संदेश

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत रायगढ़ परिसर में ‘एक घंटा, एक साथ’ सामुदायिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 से 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की।

सामूहिक श्रमदान कर की परिसर की सफाई

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत परिसर के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन और नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाया जाए।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी निभाई सहभागिता

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, उप संचालक पंचायत, प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सामुदायिक श्रमदान में भाग लिया। सामूहिक प्रयास के जरिए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता का संदेश दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...