यूथ आइकॉन काँग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अपना जन्मदिन मनाया


विभाष सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने लोगों का रहा भीड़
*सोसल मीडिया में भी विभाष सिंह ठाकुर को चाहने वालो ने फेसबुक, ट्विटर, वाटसअप , के माध्यम से जन्मदिवस की खूब दी बधाई*
रायगढ़/ रायगढ़ युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनको चाहने वाले की बधाई देने के लिए लंबी लाइन देखने को मिली आपको बता दें कि विभाष सिंह ठाकुर ने अपना जन्मदिन प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ जन्मदिन मनाया और उनका आशीर्वाद लिया।
विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर समर्थकों ने वृद्धाआश्रम में बांटे फल
रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड कांग्रेस नेता एवं छ.ग. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर 21 नवंबर की सुबह उनके समर्थकों के द्वारा बड़े बुजुर्गों व बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटकर एवं बुजुर्गों में फल वितरण का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
यूं तो छ.ग. काग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन उनके समर्थकों के द्वारा हर साल नये और अनोखे अंदाज में शहर के कई वार्डों समेत गांव-गांव में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। 21 नवंबर की सुबह जहां कुछ समर्थक मंदिरों में
पूजा पाठ कर जन्मदिन मनाया जाता है तो कुछ समर्थकों के द्वारा वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गो के बीच केक काटकर एवं फल वितरण के अलावा कंबल का वितरण कर मनाया जाता है।
इसी बीच आज सुबह रायगढ़ शहर के युवा नेता जमीर बेग के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के बीच पहुंचकर बुजुर्गों में फल वितरण किया।
इस दौरान वहां उपस्थित बुजुर्गो ने भी अपने दोनों हाथों से विभाष का जन्मदिन का आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान जमीर बेग, बाबा भट्ट, सुरेन्द्र सिंह, हरीश मिश्रा, संजू मरार, परवेज आलम, सूरज महंत, कमल,
रोहित शर्मा, गोलू यादव, भूषण, आशीष, किशन, मोनू महंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मूकबधिर बच्चों के बीच काटा केक- यूथ आईकॉन के नाम से पूरे जिले में चर्चित विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने मंगलवार की शाम पहाड़ मंदिर के पास स्थित मूक बधिर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन की खुशियां बांटकर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसके बाद युवाओं ने बच्चों में मिठाई व चाकलेट का वितरण किया गया। लंबे अर्से बाद बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन होनें से सभी के चेहरों में अलग ही खुशियां देखने को मिली।







