आंगनबाड़ी बनी जनभागीदारी का केंद्र, 289 केंद्रों में आंगन मिलन सेवा से जुड़ा समुदाय

spot_img

पोषण, स्वास्थ्य और योजनाओं की जानकारी के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन और कार्यकर्ताओं का सम्मान

रायगढ़, 30 सितम्बर 2026/ आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल बच्चों और महिलाओं तक पोषण सेवाएं पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव और समुदाय को जोड़कर स्वास्थ्य, पोषण और महिला-बाल विकास की योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी केंद्र भी बन रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को रायगढ़ जिले के 289 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों की सहभागिता से आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक जुड़ाव का संदेश सामने आया।

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के अंतर्गत उच्चभिट्ठी, कलमी, बेहरामार मुनुंद सेक्टर, मौहदापारा-बी, भजनडीपा, सोनकरपारा, खरसिया के रानीसागर सहित विभिन्न केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में पोषण और स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए कई गतिविधियां हुईं। कहीं बच्चों ने चित्रकारी और बालगीत प्रस्तुत किए तो महिलाओं ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता, पौष्टिक व्यंजनों एवं रेडी टू ईट से तैयार सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही बच्चों को न्यौता भोज भी कराया गया।

पोषण का संदेश, योजनाओं का लाभ और अनुभव भी साझा

कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से मिली सहायता का उपयोग परिवार के पोषण और जरूरतों में किस तरह किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कई केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी देने के साथ न्योता भोज भी कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा के पौधे रोपित कर हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा के संदेश के साथ परिवारों को इसके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। कुछ केंद्रों में खिलौना बैंक के लिए खिलौने भी भेंट किए गए।

सेवा देने वालों का भी हुआ सम्मान

आंगनबाड़ी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को कार्यक्रमों में प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं अन्य सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कलमी-1 आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा खलखो और ग्राम पंचायत कलमी की सरपंच श्रीमती वंदना कंवर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। वहीं अन्य केंद्रों में भी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि जब आंगनबाड़ी से परिवार और समुदाय जुड़ता है, तो पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी केवल केंद्र तक सीमित नहीं रहती, बल्कि घर-घर तक पहुंचती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इसी सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...

CHHATTISGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...