● चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन….

spot_img

#अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान….

● चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन….

● चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम पतरापाली, गोपालपुर, रेगड़ा और जूटमिल पुलिस ने ग्राम बनसिया में लगाया “ पुलिस जन चौपाल”….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है । उन्होंने प्रभारीगण को गांव में “पुलिस जन चौपाल” लगाकर इस सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने ग्रामीणों को जागरूक करने तथा प्रत्येक गांव में महिला समूह का गठन का निर्देश दिया गया है । निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आज दिनांक 17/12/2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली, गोपालपुर, रेगड़ा में जन चौपाल लगाकर लोगों को गांव को शराब मुक्त कराने अवैध शराब के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने कहा गया और सभी गांव में महिला समूह का गठन किया गया है । इसी कड़ी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव व उनके स्टाफ द्वारा ग्राम बनसिया में चौपाल लगाकर अवैध शराब के प्रति लोगों को जागरुक कर महिला समूह का गठन किया गया है । थाना प्रभारियों ने समूह की महिलाओं को गांव में ऐसी गतिविधियों की तत्काल सूचना थाने में दिये जाने कहा गया है और महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर साझा किया गया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS