जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल दर्ज की एफआईआर

spot_img

जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल दर्ज की एफआईआर

प्रदर्शन कर रहे ठेका श्रमिकों के साथ मारपीट का मामला

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

रायगढ़, 21 दिसंबर 2023/जिंदल उद्योग के बाहर प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों के साथ मार पीट करने वाले जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामला संज्ञान पर आने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
जिंदल के ठेका मजदूरो के श्रमिकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान दिनांक 21 दिसंबर 2023 को जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड के द्वारा ठेका मज़दूर सदानंद चौहान के सिर में , दुर्गा चरण पटेल के पैर में लाठी डण्डे से मारने से चोटे आई है जिस पर तत्काल प्रार्थी सदानंद चौहान पिता मनबोधी चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी – किरोड़ीमल नगर रायगढ़ के सूचना पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 578/23 धारा 307 आईपीसी क़ायम कर घटना कारित करने वाले आरोपियों 04 जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले का विवेचना जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी *-
(1) संदीप यादव पिता राम अवतार यादव उम्र 21 साल निवासी नान्दपुर थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़
(2) अलाउद्दीन पिता रफ़ीकुद्दीन उम्र 40 साल निवासी सागन थाना कैथल जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़
(3) राजेश कुमार पिता स्वर्गीय सुरजन दास उम्र 43 निवासी जांबा थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़
(4) गणेश कुमार चौहान पिता लकेश्वर प्रसाद चौहान उम्र 40 साल निवासी अकलतरा वार्ड क्रमांक 02 थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS