24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में रहेगा असर, यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की रेलवे की सलाह
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए निर्धारित अवधि में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
कार्य के चलते 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने या सफर पर निकलने से पहले संबंधित तारीख जरूर जांचनी चाहिए।
6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रैक नवीनीकरण के कारण निम्न ट्रेनों के परिचालन पर निर्धारित तारीखों में असर पड़ेगा—
1. टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।
नवंबर 2026: 24, 27
दिसंबर 2026: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29
जनवरी 2027: 1, 5, 8, 12, 15
2. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस इन तारीखों में रद्द रहेगी—
नवंबर: 23, 30
दिसंबर: 7, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 4, 11
इसकी वापसी सेवा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस इन तारीखों में प्रभावित रहेगी—
नवंबर: 25
दिसंबर: 2, 9, 16, 23, 30
जनवरी: 6, 13
3. सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन इन तारीखों में रद्द रहेगा—
नवंबर: 21, 28
दिसंबर: 5, 12, 19, 26
जनवरी 2027: 2, 9
इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस—
नवंबर: 23, 30
दिसंबर: 7, 14, 21, 28
जनवरी: 4, 11
को रद्द किया गया है।
2 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।
योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
इन तारीखों में ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
इन तिथियों में ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव निर्धारित तारीखों पर ही प्रभावी होगा। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन की स्थिति पहले से जांच लेना चाहिए।
कैंसिल या डायवर्ट ट्रेन से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस जरूर देख लेना चाहिए, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।






