ग्राम लोइंग में चक्रधरनगर पुलिस ने चौपाल लगाकर रहवासियों को किया गया अपराधों के प्रति जागरूक….

ग्राम लोइंग में चक्रधरनगर पुलिस ने चौपाल लगाकर रहवासियों को किया गया अपराधों के प्रति जागरूक….

थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने नशा मुक्ति के लिये महिला ग्राम रक्षा समिति का किये गठन….. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 23.12.2023 को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम लोईंग में *“पुलिस जन चौपाल”* लगाया गया । थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित रहवासियों को गांवों को अपराध व नशा मुक्त बनाने की दिशा में हर प्रकार के नशा से दूर रखने, बच्चों को शिक्षित करने तथा वर्तमान में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक रहने की महती आवश्यकता बताया है । टीआई प्रशांत रावे ने साइबर क्राईम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों को मोबाइल पर आए केबाईसी अपडेट या अन्य लुभावने ऑफर के लिंक को क्लिक ना करें ना ही ओटीपी शेयर करें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने गांव में सोना चांदी चमकाने वालों, संदिग्ध फेरी वालों की तत्काल जानकारी पुलिस में देने कहा गया और गांव के छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाना बताए जिससे थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। थाना प्रभारी द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में गांवों की महिलाओं को संगठित कर अवैध शराब बिक्री को रोकने एवम् सूचना देने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया और महिला ग्राम रक्षा समिति का गठन किये । इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच तथा काफी संख्या में महिला-पुरूष व थाना चक्रधरनगर के स्टाफ की मौजूदगी रही ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...