टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

spot_img

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल

लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव सोमवार शाम को लैलूंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व नगर अध्यक्ष ओमसागर पटेल के निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। चाय की चुस्की के बीच सिंहदेव ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों से रूबरू होकर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

सिंहदेव के लैलूंगा पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ओमसागर पटेल के निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक चर्चाओं से सराबोर नजर आया।

चाय की चुस्की, कार्यकर्ताओं से चर्चा और सियासी संदेश!

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ सहज अंदाज में समय बिताया। चाय के दौरान स्थानीय स्तर की गतिविधियों, संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। सिंहदेव का यह सहज अंदाज कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

लैलूंगा पहुंचकर कार्यकर्ताओं को साध गए सिंहदेव!

सिंहदेव के लैलूंगा दौरे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है। वरिष्ठ नेता का कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

ओमसागर पटेल के निवास पर हुई इस मुलाकात ने लैलूंगा की सियासी फिजा में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई औपचारिक राजनीतिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन सिंहदेव की कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय बातचीत ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS