सीपत थाने में दर्ज अपराध को लेकर सरपंच ने उठाए सवाल, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

spot_img

बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव)। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में दर्ज अपराध क्रमांक 444/2026 को लेकर ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच दुर्गा साहू ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की है। सरपंच ने एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की वास्तविकता सामने लाने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम गुड़ी निवासी लखन लाल साहू, पिता स्व. भागवत साहू की शिकायत पर सीपत थाने में उक्त अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत में 29 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे झुईयापारा स्थित घर में गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

रंजिश के चलते आरोपी बनाए जाने का आरोप

सरपंच दुर्गा साहू ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके विरुद्ध पूर्व से रंजिश चली आ रही है। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है। सरपंच ने अपने आवेदन में दावा किया है कि जिस समय कथित घटना हुई, उस दौरान वे अपने घर पर पंचायत से संबंधित कार्य में व्यस्त थे।
उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय श्रीराम साहू, बिंदराम साहू, रामदत्त साहू एवं लक्ष्मी साहू उनके पास मौजूद थे। सरपंच ने पुलिस से इन तथ्यों की जांच कर घटना के समय उनकी वास्तविक स्थिति की पुष्टि किए जाने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग

सरपंच दुर्गा साहू ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि जांच में यदि उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप तथ्यहीन पाए जाते हैं, तो उन्हें प्रकरण से मुक्त किया जाए। साथ ही, यदि शिकायत गलत या झूठी पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...