spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कोतवाली पुलिस की अवैध गांजे पर कार्रवाई, करीब 7 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार….

प्रेस विज्ञप्ति

कोतवाली पुलिस की अवैध गांजे पर कार्रवाई, करीब 7 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार….

एसएसपी सदानंद कुमार ने दिया गांजा तस्करों के सप्लाई चैन पर कार्रवाई के निर्देश….

गांजा तस्कर महिला से मिली अहम जानकारी पर जांच कर रही कोतवाली पुलिस…. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला पुलिस द्वारा वृहद अभियान चलाया गया है जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध शराब, गांजा समेत जुआ-सट्टा पर कार्यवाही की जा रही है । थाना प्रभारीगण मादक पदार्थों पर कार्यवाही के लिए मुखबीर सक्रिय कर सूचनाएं लिया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनांक 24.12.2023 के सुबह थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला और पुरुष अवैध गांजा लेकर घरघोड़ा की ओर जाने के लिए बस पकड़ने सीएमओ तिराहा से पैदल-पैदल उर्दना बैरियर की ओर आगे बढ़ रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर हमराह उप निरीक्षक दिनेश बहिदार एवं स्टाफ को साथ लेकर उर्दना बैरियर के पास नाकेबंदी किया गया । कुछ देर बाद नाकेबंदी टीम द्वारा मुखबीर के बताए हुलिया अनुसार पैदल आते महिला और पुरुष को रोक कर उन्हें नाकेबंदी के कारणों से अवगत कराते हुए उनके पास रखे दो प्लास्टिक बोरे को गवाहों क समक्ष चेक किया गया जिसमें एक बोरे में 4 किलो मादक पदार्थ गांजा तथा दूसरे प्लास्टिक बोरे में 2 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ विधिवत तौल कराए जाने पर *कुल 6 किलो 800 ग्राम गांजा जुमला कीमती करीब ₹65,000* का संदेही महिला टोभा बाई और अंतो कुमार यादव के कब्जे से बरामद हुआ । संदेहियों को नोटिस देकर गांजा परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषपद्र जवाब नहीं दे पाए । आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर *आरोपी (1) अंतो कुमार यादव पिता खीर सिंधु यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरखोरिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (2) श्रीमती टोभा बाई पति स्वर्गीय बंशीधर यादव उम्र 54 वर्ष निवासी लाखा मेन रोड़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़* पर थाना कोतवाली में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बहिदार, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, भगवती प्रसाद रत्नाकर, गणेश भगत, वीरेंद्र कुमार कंवर, प्रदीप मिंज की अहम भूमिका रही है । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर आरोपियों द्वारा गांजा प्राप्त करने के स्रोत एवं शहर के सप्लाई के माध्यम की ओर जांच की जा रही है, कोतवाली पुलिस की मादक पदार्थों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड

जिला सारंगढ़ बिलागढ़ जिले में खाद वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन का सख्त एक्शन शुरू हो गया है।कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर...
Latest
खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह...