spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की टीम का छापा….

महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की टीम का छापा….

महुआ शराब पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब की जप्ती…..

शराब बनाने की होममेड फैक्ट्री पर रखे 1040 किलो महुआ पास का नष्टीकरण कर जप्त किया गया 105 किलो गुड, इलेक्ट्रानिक तराजू, शराब बनाने के बर्तन इत्यादि….

माह दिसंबर में अवैध शराब पर रिकार्ड कार्रवाई कर 321 व्यक्तियों से जप्त किया गया करीब ₹1.11 लाख रूपये के 610 लीटर अवैध शराब….

*रायगढ़* । जिले में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और सीमावर्ती राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने जिला पुलिस प्रतिबद्ध है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में कल दिनांक 02.01.2024 को साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें पुलिस टीम द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने की होममेड फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई कर मौके पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपी टीकाराम पटेल निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार किया गया है । जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व पुलिस को ग्राम कांटाहरदी के टीकाराम पटेल के विरूद्ध मकान अंदर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कार्रवाई के लिये साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा द्वारा साइबर सेल एवं कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त टीम तैयार कर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम तैयार किये और कार्रवाई के लिए ब्रीफ कर ग्राम कांटाहरदी रवाना किया गया । पुलिस टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंची, दिवाल को होलकर अंदर प्रवेश किया गया जहां टीकाराम पटेल एक अलग से रूम तैयार कर रूम में एक्जास्ट लगाकर महुआ शराब बनाने होममेड मशीनें लगाकर रखा हुआ था । मौके पर टीकाराम पटेल को तलब किया गया, पुलिस टीम ने पूरे फैक्ट्री की तलाशी ली गई । जहां बड़े पैमाने पर जमीन अंदर ड्रम को गाड़ कर शराब तैयार करने महुआ पास को सड़ाया जा रहा था । पुलिस टीम ने मौके से तैयार किया हुआ *120 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 12000 रूपये, शराब बनाने का बर्तन (मशीन), 26 बोरी महुआ पास कुल 1040 किलो, 07 कार्टुन में रखा 105 किलो गुड, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक छोटा तराजू और बाट को जप्त* किया गया । थाना प्रभारी कोतरारोड़ विजय चेलक को मौके पर सामाग्री नष्टीकरण/जप्ती के लिये ट्रैक्टर मंगाना पड़ा, टीम ने नमक डालकर महुआ पास का नष्टीकरण किया और आरोपी टीकाराम पटेल और जप्त सामाग्री को थाने लाया गया । *आरोपी टीकाराम पटेल पिता खेलकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड़* पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा एवं डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर शराब रेड की इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक, साइबर सेल प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना कोतरारोड़ के सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, देव प्रसाद चौहान और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, सुरेश सिदार, विकाश प्रधान, नवीन शुक्ला, हरीश पटेल, रविन्द्र गुप्ता और आरक्षक राजेश खाण्डे (थाना कोतरारोड़) की विशेष भूमिका रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर लगातार साइबर सेल और थानों की टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने आचार संहिता के बाद भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखे हुए है । *विगत दिसंबर माह में ही रिकार्ड 320 प्रकरणों में 321 आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई जिसमें 610 लीटर देशी/अंग्रेजी/महुआ शराब जप्त किया गया* है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,11,120 रूपये है । वर्ष 2024 में भी इसी प्रकार अवैध शराब पर कार्रवाई जारी रहेगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

➡️ ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद जिला शक्ति 🌲 सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालखरौदा क्षेत्र...
Latest
🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त 6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैन... खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन