spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

मां भारती सेवा समर्पण समिति झरन के द्वारा आयोजित बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023

मां भारती सेवा समर्पण समिति झरन के द्वारा आयोजित बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023
इस वर्ष भी विगत तीन वर्षों की भांति रानी दूर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का हुआ समापन। माँ भारती सेवा समीती झरन के तत्वधान में बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा संस्करण समाप्त हो चुका है। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। कांकेर, भिलाई,रायपुर, दूर्ग, कोरिया, सरगुजा जश्पुर, दिल्ली, RBN लैलूंगा, गोन्ड सी.जी, झगरपुर बिलासपुर धमतरी और झारखंड। आयोजन समिती की अध्यक्ष श्रीमती शांता भगत जी ने बताया की इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 14 टिमें आई । और उन्हें दो ग्रुप में बना कर के लीग मैच कराया गया तथा इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी था तथा दूसरा तीसरा और चतुर्थ इनाम क्रमश: 51 हजार,31 हजार,21 हजार था। शीतकालीन में 7 दिनों तक चले इस लम्बे प्रतियोगिता में सभी टीमों में से 4 टीमें सेमी फाइनल में प्रवेश कर पाई। कांकेर, भिलाई, लैलूंगा, रायपुर कि टीमें पहुंची । पहला सेमी फाइनल मैच भिलाई बनाम कांकेर के मध्य खेला गया जिसमे कांकेर की टीम ने भिलाई को 2 विकेटों से हराया। इसके पश्चात दूसरा सेमी फाइनल RBN लैलूँगा बनाम रायपुर के मध्य खेला गया जिसमे RBN लैलूँगा की टीम ने 4 विकेटों से रायपुर को हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया।

माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन,के द्वारा बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का 4वां संस्करण आयोजन दिनाँक 25 दिसम्बर के शुभ अवसर पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती के अवसर पर शुभारंभ हुआ
इस प्रतियोगिता में देश के कोने कोने बालिका क्रिकेट टीमें शामिल हो रही है,जिसमें क्लब दिल्ली दिल्ली, सोनेट क्लब झारखण्ड (राँची),व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की बालिका क्रिकेट टीमें आईबीएन ले लूंगा के जी स झगरपुर गोल्ड सीजी जेसीसी रायपुर, आरएसके बिलासपुर, डी ब्लू दुर्ग, महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर, सरगुजा, 11 स्टार कोरिया, बालाजी कांकेर, भिलाई, डीएमडी धमतरी प्रतियोगिता में शामिल हुई थी रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के स्पॉन्सर प्रायोजक )
पुल A टीम
(1) RBN-लैलूंगा, कप्तान ममता भगत, कोच बजरंग बारिक स्पांसर-एल.आर. ज्वेलर्स लैलूंगा -श्री विशाल बापोड़िया जी,(2) RSK- बिलासपुर, कप्तान सुजाता भगत कोच जगदीश यादव स्पांसर – पवन एलेक्ट्रॉलिक्स व फर्निचर – लैलूंगा, श्री सौरभ सिंघानिया जी,(3)DCC-दिल्ली, कप्तान , कोच सोनू जी स्पॉन्सरशिप – श्याम बजाज ऑटोमोबाइल्स, श्री आशिष मित्तल जी(4) धमतरी, कप्तान धनलक्ष्मी गोस्वामी स्पांसर-देव गंगा बोरवेल्स लैलूंगा, श्री ईश्वर पटेल जी,(5) MCC-जशपुर, कप्तान आंकाक्षारानी कोच-संतोष स्पांसर- मोबाइल केयर इलेक्ट्रानिक्स, श्री शंभु सारथी जी( 6) कांकेर, कप्तान भूमिका यादव कोच. गोल्डी जी, स्पांसर – संजय शरण ऑटो लैलूंगा(7) सरगुजा कप्तान अनिता सोन्हीच कोच विकास “स्पांसर – VM नर्सिंग कॉलेज विश्रामपुर

पूल बी
JCC-रायपुर, कप्तान चांदनी गायकवाड़ कोच विनोद यादव स्पांसर – मायाराम फ्यूल लैलूंगा श्री मनीष मित्तल जी, SONET CLUB – झारखण्ड, कप्तान दिव्या हत्तुनिया, कोच फरहानाज, जीतू जी ,स्पोसर- श्री आशीष गोयल जी ,श्री अंकित गोयल जी (CA) भिलाई कप्तान विद्या वर्मा, कोच सीता वैष्णव, स्पांसर-ऋषि वन्दना रेस्टोरेंट लैलूंगा श्री शिवनंदन भगत, 11-star कोरिया, कप्तान अनिता सोनपाकर कोच जेवियर किस्पोट्टा , स्पॉन्सरशिप- हीरोज ग्रुप पत्थलगांव, LTC- मधुसूदन यादव MDRT-MS , डी डब्ल्यू दुर्ग कप्तान हेमा साहू, कोच किरन साहू , स्पांसर एकलव्य कंप्यूटर इंस्टीट्यूट कुंजारा, श्री. आशिष सिदार जी ,KGHSS झरगरपुर, कप्तान शिवानी नाग कोच ओमप्रकाश पटेल जी,स्पॉन्सरशिप- हाईटेक कम्प्यूटर, इजुकेशन एड सर्विस, श्री कमलेश नायक ,GOLD CG लैलूँगा, कप्तान नीलम राठिया, कोच श्री डिलेश्वर राठिया स्पॉन्सरशिप – SPS जनमित्रम कल्याण समिति मेमोरियल स्कूल घरघोड़ा रहे।।

इस प्रतियोगिता को आईपीएल के तर्ज पर रखा गया 14 टीमों को 6-6 लीग मैच दिया गया। जो टीम पूल “A” व “B” लीग टेबल में टॉप और सेकंड पोसिटिव पर थी उनके उनके बीच में सेमीफाइनल की मैचेस हुई। जिसमें 1 सेमीफाइनल JCC रायपुर VS RBN लैलूंगा की टीमों की बीच में हुआ।जिसमें सेमीफाइनल में RBN लैलूंगा की टीम विजयी होकर इस प्रतियोगिता की पहली फाइनलिस्ट बनी। और 2 ND सेमीफाइनल मैच BALAJI कांकेर VS भिलाई की बीच हुई जिसमें BALAJI कांकेर की टीम 2ND फाइनलिस्ट बनी। रानी दुर्गावारी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता को अपनी दोनों फाइनलिस्ट मिल गयी। और इस प्रतियोगिता का तीसरा व चौथा स्थान के लिए अभी JCC RAIPUR VS BHILAI की बीच मुकाबला हुई जिसमें भिलाई की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। और JCC रायपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

इस प्रतियोगिता आयोजन के फाइनल में पहुँची RBN लैलूंगा VS BALAJI कांकेर की बीच हुआ शानदार मुकाबला जिसमें पिछले 2 सालों की विजयी टीम इस बार भी बालाजी कांकेर को हराकर फिर इस बार रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के किताब को अपने नाम करने में सफल रही। RBN लैलूंगा की टीम इस प्रतियोगिता विजेता और बालाजी कांकेर की टीम इस प्रतियोगिता में पहली बार शामिल होकर उपविजेता बनी ।

रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मुख्य अतिथि मान. श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री श्री साय जी) अध्यक्षता मान. श्री राजेश चौहान जी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, छत्तीसगढ़)
विशिष्ट अतिथि -आचार्य अंशुदेव आर्य जी, आर्य समाज, श्री मनीष मित्तल जी, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स लैलूंगा,श्री सतीश बेहरा जी, जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़,श्री अरुणधर दीवान जी, जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़,श्रीमती शान्ता साय जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़,श्री रमेश पटनायक जी, अध्यक्ष भाजपा मण्डल लैलूंगा,श्री पारेश्वरनाथ प्रधान जी, अध्यक्ष भाजपा मण्डल राजपुर श्री कपिल सिंघानिया जी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा, श्री मनोज अग्रवाल जी, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,श्री संपत लाल भगत जी, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,श्रीमती लोकेश्वरी सिदार जी, वरिष्ठ समाज सेवी,श्री राजेश बेहरा जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी भाजयुमो घरघोड़ा, श्री विनायक पटनायक जी, जिला अध्यक्ष भाजयुमो रायगढ़,श्री दीपक पटनायक जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, श्री अंशु टूटेजा जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, श्री शिव प्रकाश भगत जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,श्री संतोष यादव जी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजयुमो, श्री भास्कर बेहरा जी, महामंत्री भाजपा मण्डल राजपुर,श्री मोहन भगत जी, पार्षद लैलूंगा,श्री सौरभ सिंघानिया जी, पार्षद लैलूंगा,श्री लल्लू मुंडा जी, पार्षद लैलूंगा, श्री मनमोहन सिदार जी, पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ लैलूंगा,श्रीमती स्नेहलता सिदार जी, जनपद सदस्य लैलूंगा,श्री सुकदेव सिदार जी, जनपद सदस्य लैलूंगा,श्री मनोज सतपथी जी, जनपद सदस्य लैलूंगा, श्री मुनकु राम पैंकरा जी, सरपंच ग्राम पंचायत झरन, श्री मनीष मित्तल जी, श्री आशीष मित्तल जी, श्री शिवनंदन भगत जी,श्री ईश्वर पटेल जी श्री विशाल बपोडिया जी, श्री आशीष गोयल जी, श्री विवेक अग्रवाल जी, श्री शम्भू सारथी जी, श्री सौरभ सिंघानिया जी, श्री आशीष सिदार जी, श्री मधुसुधन यादव जी, श्री ए. विश्वास जी श्री संजय अहीर जी, श्री नेहरू गुप्ता जी, श्री कमलेश नायक जी, आमंत्रित पत्रकार साथी –
श्री अशोक भगत जी, अध्यक्ष प्रेस क्लब लैलूंगा
श्री उमेश अग्रवाल जी, संरक्षक प्रेस क्लब लैलूंगा
श्री ब्रजदास महंत जी, अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा, श्री कृष्णा जयसवाल जी, उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा, श्री शेखर जयसवाल जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।

माँ भारती सेवा समर्पण समिति के द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के फाइनल मैच में बहादुर बेटियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र की 100 से अधिक स्व सहायता समूह की महिलायें पहुँची।

कौशल्या साय जी का उदबोधन
मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी ने कहा कि माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन के द्वारा आयोजित इस रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ऐसे ही करते रहे, मैदान व अवसर देते रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे आने के लिए अवसर मिलता रहे। विशेष इस प्रतियोगिता के आयोजक व समिति की अध्यक्ष श्रीमती शान्ता भगत जी को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। मैं इस क्षेत्र बेटियों के खेल को व प्रतिभा को देखते बालिका क्रिकेटर बेटियों के लिए एकेडमी उपलब्ध कराने के लिए मान. यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से चर्चा करने की बात कही।

श्री राजेश चौहान जी का उदबोधन

रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 की अध्यक्षता मान श्री राजेश चौहान जी,(अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर ) समिति के अध्यक्ष श्री शान्ता भगत जी को सफल आयोजन के लिए ,बधाई व शुभकामनाएं दी।
ऐसे ही आयोजन कराते रहने से ग्रामीण इलाकों की बेटियां भी भारत देश की क्रिकेट टीम से देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता निर्माण होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में लगे समिति के लोग, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से, व सहयोग सभी का माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन व समिति अध्यक्ष के श्रीमती शांता भगत जी ने सभी का आभार किया ।

फाइनल मैच RBN लैलूंगा VS BALAJI कांकेर की मैच में RBN लैलूंगा की टीम से खेल रही ग्रामीण अंचल से बेटी ममता भगत के मैच के दौरान गेंदबाज़ी व शानदार खेल को देखकर विशेषकर फाइनल ओवर की गेंदबाजी को देखते हुए, उन्हें अभास हो गया कि ग्रामीण अंचलो की बेटियां में प्रतिभा भरी हुई है बस उसे अवसर और मैदान देने की आवश्यकता है। रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 फाइनल मैच में अध्यक्षता कर रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री राजेश चौहान जी ने अपने एकेडमी से शामिल कर उनके प्रतिभाओं और धार लगाने की बात कही। जैसे जैसे मैच बढ़ता गया, उन्होंने देखा कि इस क्षेत्र के बेटियों में प्रतिभा की कूट कूट के भरी है बस उनको सही दिशा निर्देशन की आवश्यकता है। इस आयोजन के फाइनल मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी (मुख्यमंत्री धर्मपत्नी श्री साय जी) ने रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के इस आयोजन को देखते हुए कहा कि बालिका क्रिकेट में क्षेत्र की बेटियों और अपने प्रतिभा को निखारने सकने के लिए क्रीड़ा परिसर उपलब्ध कराने की बात करने की चर्चा मान. यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से की।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजाआरोपी की पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ बाजारों से 25 बाइक...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजाआरोपी की पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और...
Latest
शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व...