spot_img
spot_img

कंवर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा का वार्षिक मिलन समरोह सम्पन्न

spot_img
spot_img
spot_img

कंवर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा का वार्षिक मिलन समरोह सम्पन्न


कंवर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा का वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन डॉ धरम साय पैंकरा जी के निवास परिसर कुंजारा में दिनांक 04 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विगत 15-20 वर्षों से कंवर समाज लैलूंगा इकाई के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है। वार्षिक मिलन समारोह के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों से विकास खंड लैलूंगा में सेवा दे रहे स्वजातीय सगा जनों के साथ मिलने का अवसर मिलता है और समाज के सभी लोगों के बारे में कई जानकारियां मिलती हैं। साथ ही अलग अलग क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति परंपराओं व रीति रिवाजो से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है। विशेष कर अधिकारी कर्मचारी परिवार की महिलाएं व बच्चे अपने गांव से दूर स्थान पर जहां कोई परिचित नहीं होता वहां लंबे समय तक व्यतीत करते हैं। उन्हे सगा समाज के लोगों से मिलने, परिचय बढ़ाने व विलुप्त हो रही अपनी संस्कृति को जानने समझने का अवसर प्राप्त होता है। और इसी प्रकार हम सब मिलकर ही समाज की प्रगति के लिए कार्य कर सकते हैं।

म्यूजिकल चेयर रेस, हांडी फोड़ प्रतियोगिता, महिलाओं बच्चों व कपल्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
म्यूजिकलचेयर रेस में समाज की महिलाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। गीतों की धुन पर बच्चे बीच में रखी कुर्सियों के चक्कर लगाते हुए प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया। महिलाओं ने हांडी फोड़ प्रतियोगिता में काफी संजीदगी दिखाई। वहीं पति पत्नी की जोड़ियों के बीच आंख बंद करके एक दूसरे को केला खिलाने की प्रतियोगिता भी काफी रोचक था।
समारोह को सफल बनाने में लैलूंगा ब्लाक में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियो का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष कर छाल से डाक्टर सुरेंद्र पैंकरा, डाक्टर घरघोडा की पत्नी श्रीमती पियुषा पैंकरा, मुंडाडीह से अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज पमशाला के पूर्व अध्यक्ष श्री रामनाथ साय जी, उनकी धर्म पत्नी महिला प्रभाग अध्यक्ष पामशाला श्रीमती स्वधा साय जी, न्याय समिति अध्यक्ष पमशाला अनत राम पैंकरा, युवा प्रभाग अध्यक्ष हरिशंकर पैंकरा घरघोड़ा से पधारे आदिवासी समाज के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार पैंकरा , प्रो. संदीप पैंकरा एवं साथी, बिलासपुर से प्राचार्य श्रीमती कौशल्या पैंकरा जी आदि सम्मिलित रहे।

सेवा निवृत, पदोन्नत एवं नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारीयो का सम्मान
विगत वर्ष से समाज से सेवा निवृत, पदोनत्त व नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारियो को अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस कड़ी में इस वर्ष सेवानिवृत शासकीय सेवकों में अशोक पैंकरा व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल पोतरा, गम्भीर साय प्रधान पाठक मा शा भेड़ीमुड़ा, सुखनाथ पैंकरा प्रधान पाठक प्रा शाला सरडेगा, कार्तिक राम पैंकरा प्रधान पाठक प्रा शाला रूडूकेला, श्रीमती नरगिस पैंकरा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंजाराl पदोन्नति प्राप्त श्री बालमुकुंद साय, श्रीराम साय, श्रीमती कंचन कला पैंकरा, कुंतुला पैंकरा, शकुंतला पैंकरा, ललिता पैंकरा, श्री कमलेश पैंकरा, गोविंदचंद परहा, वेणुधर साय पैंकरा, देवचरण पैंकरा, बलभद्र पैंकरा, भोगसिंह पैंकरा। नव नियुक्त सुश्री डॉ ईशा रानी पैंकरा पिता डॉ डी एस पैंकरा, दिनेश पैंकरा सचिव आदि को आदिवासी गमछा व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

महत्व पूर्ण बिंदु
समारोह में समाज संगठन, शिक्षा, संस्कृत, रोजगार और साक्षरता पर विशेष रूप से जोर दिया गया। विवाह योग्य युवक- युवतियों का पंजीकरण व स्वजातीय बंधुओं का जनसंख्या डाटा भी तैयार करने पर जोर दिया गया। वहीं समाज में अति निर्धन परिवार के टेलेंट बच्चों को यथा संभव उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहयोग करने विशेष रूप से अपील की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परम्परानुसार प्रकृति पुरखा देवों की पूजा अर्चना कर की गई। कार्य क्रम का संचालन देवचरण पैंकरा, जगदीश पैंकरा, अध्यक्षता नंदकुमार साय पैंकरा द्वारा किया गया कार्य क्रम में प्रमुख रुप से श्रीमती किरण पैंकरा जनपद अध्यक्ष, श्रीमती शांता साय पूर्व जनपद अध्यक्ष, ललित पैंकरा संरक्षक कंवर समाज लैलूंगा, जयराम पैंकरा सचिव कंवर समाज लैलूंगा, प्रसांत सिंह पैंकरा राज्य कर अधिकारी रायगढ़, डा. धरमसाय पैंकरा, रामकुमार साय, जयमंगल पैंकरा, सुमन कुमार साय, बीरसाय पैंकरा, फलेश्वर पैंकरा, अश्वनी साय, राजेन्द्र साय, श्रीराम पैंकरा, वीरेंद्र पैंकरा, अनिल कुमार पैंकरा, कलपराम पैंकरा, बालमुकुंद साय, पोलेशवर पैंकरा, संतोष कुमार पैंकरा, श्रवण कुमार पैंकरा, पुष्कर पैंकरा, रोहित पैंकरा, ओमप्रकाश पैंकरा, गोबिंद पैंकरा, विजय कुमार पैंकरा, संगलसाय पैंकरा, अमलसाय पैंकरा, लक्ष्मी साय, त्रिवेणी पैंकरा,पूनम पैंकरा, अंजनी पैंकरा, तरावती पैंकरा, संतोषी पैंकरा, पुष्पा पैंकरा, सुलोचना पैंकरा, बिंदुमती पैंकरा, निमारी पैंकरा, देवसरी पैंकरा, सरिता पैंकरा, चमेली पैंकरा, नेहा पैंकरा, ममता पैंकरा, माधुरी पैंकरा, ललिता पैंकरा, रोहिणी पैंकरा, अनिता पैंकरा, महेश्वरी पैंकरा आदि स परिवार उपस्थित रहेl

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     दिनांक 14...

CHHATTISGARH NEWS

अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     दिनांक 14...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     दिनांक 14...