spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बेमेतरा क्षेत्र सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 37.80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

बेमेतरा क्षेत्र सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 37.80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति


विनय सिंह बेमेतरा


बेमेतरा विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 37 लाख 80 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री दिपेश साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत संण्डी पंचायत भवन से मेन रोड़ तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत भरचट्टी के ग्राम तबलघोर से बजरंगबली के पास पक्का सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये, ग्राम पंचायत किरीतपुर दीनूराम साहू के घर से विजय साहू के घर सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत नेवनारा मोती जांगड़े के घर से सुखचंद के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत देवादा सांस्कृतिक मंच का निर्माण के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बहेरघट शिवदयाल चक्रधारी के घर से संतू निषाद के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण के लिए 6 लाख 20 हजार रूपये, विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के ग्राम पंचायत भुरकी में मेन रोड़ से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बहिंगा में जोहित साहू के घर से द्वारका के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बहिंगा में गौरा गौरी चौक सीमेंटी करण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।