spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कृषि पंप कनेक्शन के साथ बढ़ाने के लिए कैपेसिटर लगाने की अपील

कृषि पंप कनेक्शन के साथ बढ़ाने के लिए कैपेसिटर लगाने की अपील


विनय सिंह
*बेमेतरा  गर्मी के मौसम में धान और चने की फसल में सिंचाई के लिये एक साथ कृषि पंप चलने से लोड बढ़ गया है। यह समस्या उन क्षेत्रों में गंभीर है जहां पंप कनेक्शनों का घनत्व ज्यादा है।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि बेमेतरा क्षेत्र में कृषि पंपों का घनत्व बहुत अधिक हो गया है। प्रत्येक पंप की मोटर इंडक्टिव (क्वाइल से बना) लोड है। जब एक साथ अधिक संख्या में पंप चलते हैं तो पूरे वितरण सिस्टम का लोड असंतुलित होकर बहुत अधिक इंडक्टिव हो जाता है और विद्युत प्रणाली का पॉवर फैक्टर कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर की क्षमता पर एक तरह की छद्म/इंडक्टिव लोडिंग बढ़ जाती है और वोल्टेज कम हो जाता है। इसके लिये आवश्यक है कि राज्य शासन द्वारा कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए जारी निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक किसान अपने पंप पर कैपेसिटर अनिवार्यतः लगाये।
इस समस्या के समाधान के लिये छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रत्येक स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है । 33 के वी उपकेन्द्रों में पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है एवं अतिरिक्त्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किये जा रहे हैं। उपकेन्द्रों में पावर ट्रांसफॉर्मर पर छद्म/इंडक्टिव भार कम किये जाने हेतु कैपेसिटर बैंक की स्थापना की जा रही है। वोल्टेज बढ़ाने हेतु पावर ट्रांसफार्मर की टैप संख्या बढ़ाई जा रही है। किसानों से अपने कृषि पंप कनेक्शन में केपिसिटर लगाने की अपील की गई है।
बेमेतरा जिले के नांदघाट क्षेत्र में ग्रामीणों व्दारा लो वोल्टेज की समस्या को लेकर जानकारी दी गई थी। जिनके निराकरण के लिए पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने त्वरित कार्य आरंभ कर दिये हैं। क्षेत्र के फेल ट्रांसफॉर्मर तुरंत बदले जाने की व्यवस्था की जा रही है। पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रबी फसल में प्रमुख रूप से धान लगाये जाने के कारण कृशि पंपों के माध्यम से खेतों में सिंचाई हेतु अधिक मात्रा में पानी के उपयोग होने से आकस्मिक रूप से विद्युत लाईनों एवं ट्रांसफार्मर पर अधिक भार आ गया है, जलस्तर नीचे जाने से पंप ज्यादा करंट/लोड ले रहे हैं। फलस्वरूप कुछ क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। समस्त कृषकों से आग्रह है कि अपने स्थापित पंप के स्टार्टर के समीप कैपेसीटर स्थापित करें, ताकि लो-वोल्टेज की समस्या का निदान हो सके एवं पंप जलने की समस्या से बचा जा सके। यह प्रमाणित तकनीकी उपाय है और इससे लो वोल्टेज की समस्या से तत्काल राहत प्राप्त की जा सकती है। कृषक निम्नानुसार अपने कृषि पंप में कैपेसिटर लगाएं। 0 से 3 एचपी तक – 1 केवीएआर, 3 से 5 एचपी तक – 2 केवीएआर, 5 से 7.50 एचपी तक – 3 केवीएआर, 7.50 से 10 एचपी तक – 4 केवीएआर का केपेसीटर लगा सकते हैं |

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 April 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ...
Latest
Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब...