● तमनार पुलिस ने नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

तमनार पुलिस ने नाबालिक बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

*07 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा गुम बच्चों की जांच में गंभीरता बरतने के दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांकर के नेतृत्व में पिछले 11 माह से लापता बालिका को काफी प्रयास के बाद तमनार पुलिस ने खोज निकाला । लापता बालिका के पिता द्वारा 3 अप्रैल 2023 को थाना तमनार में 30 मार्च को बालिका स्कूल जाने के लिए घर से निकलना और वापस नहीं आने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । जांच दौरान बालिका का अमित कुमार चौहान (24 साल) निवासी सुखवासु पारा लैलूंगा के साथ होने की जानकारी मिली । संदेही अमित कुमार भी घर से लापता था जिसके रायपुर में होने की जानकारी मिली थी । तमनार पुलिस टीम पूर्व में बालिका और संदेही को पता तलाश करते रायपुर गई थी किन्तु दोनों वहां भी नहीं मिले । दोनों की तमनार पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी किंतु दोनों का पता नहीं चल पा रहा था । दोनों घर परिवार वालों के संपर्क में भी नहीं थे । आज दोनों के गांव आने की जानकारी थाना प्रभारी तमनार को लगाए मुखबिरों से मिलने पर तत्काल पुलिस टीम लैलूंगा रवाना किए, जहां संदेही अमित कुमार के पास बालिका मिली । बालिका को दस्तयाब कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें उसने अमित चौहान द्वारा शादी करने की बात कह कर भाग ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई । बालिका के कथन और मेडिकल पश्चात प्रकरण में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पश्चात जेल दाखिल किया गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक सनत कंवर विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...