WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नगर पंचायत लैलूंगा के खुले नालियों में गिरने से मवेशियों कि हो रही मौत का जिम्मेदार कौन ?

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

नगर पंचायत लैलूंगा के खुले नालियों में गिरने से मवेशियों कि हो रही मौत का जिम्मेदार कौन ?

ममता साहू

लैलूंगा /दैनिक अमर स्तंभ रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा का किसी न किसी भ्रष्टाचार को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहना मानो इनकी फितरत में सुमार है । जहाँ हमेशा कुछ न कुछ भ्रष्टाचार का आरोप प्रत्यारोप तथा वाद विवाद में होना नगर पंचायत लैलूंगा का बहुत पुराना नाता है । पिछले लगभग 15 वर्षों से नगर पंचायत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं । जिसे जानकर या सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जायेगी । जैसे कि नगर पंचायत लैलूंगा के ठेकेदारों के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य कराना तथा एक ही कार्य का डबल यानी दो – दो बार भुगतान कराया जाना । बिना कार्य किये भुगतान, बिना बैठक किए कार्य पास भी हो जाता है । नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा अपने चहेते व हितबद्ध ठेकेदारों से कार्य कराना जाना ।ट्यूबलर लाईट पोल घोटाला, बिना कार्य की फर्जी भुगतान करने जैसे कई दर्जनों ऐसे मामले हैं । जो कि नगर पंचायत लैलूंगा के पार्षदों के द्वारा हमेशा विरोध करने के बावजूद भ्रष्टाचार को लगातार अंजाम दिया जाता रहा है । ठीक आज ऐसा ही भ्रष्टाचार का एक मामला प्रकाश में आया है । जहाँ जगह बिना मतलब का नाली का निर्माण कराया गया है । जिसमें ठेकेदार के द्वारा ढक्कन तक नही लगवाया गया है । जिसके कारण आये दिन कभी नगरवासी दुर्घटना के होते हैं तो कभी बेजुबान मवेशी काल के गाल में समा जाती है । वहीं आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 09 में गुरूवार के दिन तड़के एक बेजुबान मवेशी भ्रष्टाचार की पुलिंदे में बलि का बकरा बन गया । और ठेकेदार के द्वारा नालियों का निर्माण में बरती गई धांधली का शिकार बनकर एक मवेशी के नाली में गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है । किंतु आज पर्यन्त उपरोक्त नाली में ना ही ठेकेदार द्वारा ढक्कन लगवाया गया ना नगर पंचायत के द्वारा ढक्कन लगाया गया । और रही बात नालियों की साफ – सफाई कि तो वह भी गंदगी से बजबजा रही है । कभी भी नालियों का साफ – सफाई नही कराया जाता है । खुली नालियों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही है । जिससे लैलूंगा नगर वार्डवासी पूरी तरह से तंग आ चुके हैं । अब यह देखना लाजमी होगा की आगे भी वार्डवासियों को इस समस्या से मुक्त कराया जायेगा । या नगर पंचायत लैलूंगा के अधिकारी, कर्मचारी घोड़ा बेचकर सोने में मशगुल रहते हैं । यह तो भविष्य के गर्त में है । वहीं नगर वासियों का यह कहना है कि नगर पंचायत लैलूंगा कि यदि यही आलम रहा तो वे कुछ ही दिनों बाद उग्र आंदोलन करने को बाद्य हो जायेंगे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS