spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● रेंज आईजी ने ली रायगढ़ के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक…..

रेंज आईजी ने ली रायगढ़ के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक…..

निर्वाचन की तैयारियों, फरार वारंटियों और गुंडा बदमाश, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश………

सामाजिक अपराधों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने समेत दिए कई महत्त्वपूर्ण निर्देश…..

मिशन सिक्योर सिटी के तहत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने किये प्रोत्साहित…..

बेसिक पुलिसिंग और सद्भावना पूर्वक कार्य से पुलिस की छवि और बेहतर बनाने के दिये निर्देश…..

*16 मार्च, रायगढ़* । पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ0 संजीव शुक्ला शनिवार को रूटिन दौरा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पहुंचे । पुलिस नियंत्रण कक्ष में रेंज आईजी को सशस्त्र जवानों द्वारा सलामी दी गई । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल एवं अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना, चौकी प्रभारी की बैठक लिये । बैठक में आईजी बिलासपुर द्वारा जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर अपराध, शिकायत, मर्ग की पेंडेसी देखे और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए । रेंज आईजी द्वारा बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करते हुए सद्भावना पूर्वक कार्यों से पुलिस की छवि और बेहतर बनाने पर जोर दिए । उन्होंने आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी देते हुए आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधक कार्यवाही, माइनर एक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए । बैठक में रेंज आईजी द्वारा सामाजिक अपराध- जुआ, सट्टा तथा सभी प्रकार के नशा, अवैध कबाड़, कोयला और रेत चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने लक्ष्य निर्धारण कर काम करने कहा गया तथा राजपत्रित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग कर दुर्घटनाओं में कमी लाने निर्देशित किये तथा मिशन सिक्योर सिटी के तहत थानाक्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी सतत मॉनिटरिंग रख-रखाव करने कहा गया तथा पीड़ितों की समस्याओं के उचित निराकरण के साथ अच्छा व्यवहार प्रदर्शित करने बताये । सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने और हाईकोर्ट के आदेश, निर्देशों का समयावधि में पालन करने कहा गया तथा आने वाले होली त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न करने विशेष तैयारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए । बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बजरंगदल ने दर्ज कराई FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक द्वारा गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का मामला...
Latest
इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक... लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से...