WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया, हादसों के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की जर्जर हालत के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आए दिन वाहन चालक और राहगीर असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

बीच सड़क बना खतरनाक गड्ढा

पुलिया का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे धंस जाने से सड़क पर खतरनाक स्थिति निर्मित हो गई है। खासकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग या चेतावनी व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त हिस्से का समय रहते अंदाजा नहीं लग पाता।

हादसों के बाद भी नहीं हुई स्थायी मरम्मत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक स्थायी मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सड़क की स्थिति सामने होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार क्यों कर रहा है।

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर पुलिया की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

ईश्वरपुर की इस क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर अब स्थानीय लोगों की निगाह प्रशासन की कार्रवाई पर है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा और मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गई तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...