spot_img
spot_img

शहीद पंचराम भगत के परिजनों को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज, ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ के तहत रोपा आम का पौधा

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा लैलूंगा द्वारा वीर शहीद पंचराम भगत के राजपुर उरांवपारा स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार का सम्मान किया गया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहीद के परिजनों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

‘एक पेड़ शहीद के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

इस दौरान ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ अभियान के तहत शहीद पंचराम भगत के घर परिसर में फलदार आम का पौधा रोपित किया गया। इस पहल के माध्यम से उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

सर्चिंग गश्त के दौरान हुए थे शहीद

शहीद पंचराम भगत, पिता श्री रामसाय भगत, निवासी राजपुर उरांवपारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2016 को जिला बीजापुर के मिरतुर-भैरमगढ़ क्षेत्र में सर्चिंग गश्त के दौरान असिस्टेंट प्लाटून कमांडर का दायित्व निभाते हुए वे प्रेशर बम की चपेट में आ गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

अमर बलिदान को किया नमन

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद पंचराम भगत जैसे वीर सपूतों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

शहीद के घर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज भेंट करना और उनके नाम पर आम का पौधा रोपित करना उनके अमर बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक छोटा सा प्रयास है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा लैलूंगा के अध्यक्ष श्री रोहन यादव, महामंत्री श्री एकांत भोय एवं श्री गजेंद्र राठिया तथा उपाध्यक्ष श्री सम्मान अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शहीदों का सम्मान — राष्ट्र का सम्मान।

भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, भारी बारिश की आशंका; प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS