spot_img
spot_img

रायगढ़ लोकसभा से चक्रधर सिंह सिदार हो सकतें हैं कांग्रेस प्रत्यासी…

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ लोकसभा से चक्रधर सिंह सिदार हो सकतें हैं कांग्रेस प्रत्यासी

रायगढ़ – देश में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर चुनाव तारीखों की घोषणा भी हो गई है. प्रदेश की कुल 11 लोकसभा क्षेत्र में एक लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ भी है जहां पर 7 मई को मतदान होंगे।
बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा अपनी- अपनी रणनीति बनाने का कार्य जारी है रायगढ़ लोकसभा जशपुर और सारंगढ़ को मिलाकर एक लोकसभा क्षेत्र है यहां पिछले कई वर्षो से भाजपा ही चुनाव जीतती रही है, पिछले कई चुनाव में भाजपा जशपुर जिले से प्रत्यासी उतारती रही है लेकिन इसबार भाजपा ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राधे श्याम राठिया को प्रत्यासी बनाकर कुछ नया किया है, भाजपा प्रत्यासी राधे श्याम राठिया ने प्रचार प्रसार चालू कर दिया है वहीं कांग्रेस ने अभी तक रायगढ़ में प्रत्यासी की घोषणा नहीं की है, कहा जा रहा है कांग्रेस यहां पहले से अधिक सक्रियता के साथ प्रत्यासी की तलास में जुटी है, वैसे कांग्रेस से कई दावेदारों का नाम चल रहा है पर एक नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है वो नाम लैलूंगा विधानसभा से आया है बता दें लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक चक्रधर सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है कांग्रेस से तमाम दावेदारों में जब से चक्रधर सिंह का नाम सामने है तब से भाजपा में भी चिंता झलक रही है क्योंकि पूर्व विधायक चक्रधर सिंह रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में परिचय के मोहताज नहीं हैं, गोड समाज में इनकी पकड़ से भाजपा भी वाकिफ है, रायगढ़ से लेकर जशपुर और सारंगढ़ तक चक्रधर सिंह की पकड़ बेहद मजबूत बताई जाती है, ज्ञात हो चक्रधर सिंह का जशपुर की कुनकुरी और पत्थलगांव से पारिवारिक नाता भी मजबूत है, खास बात यह भी है कि चक्रधर सिंह सिदार अभी तक जितने भी चुनाव में प्रत्यासी बने है उन्हे विजय श्री प्राप्त हुई है शायद यही बात कांग्रेस आलाकमान के दिमाग में चल रही है इसलिए अचानक से रायगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सूझबूझ के धनी चक्रधर सिंह के नाम की चर्चा ने अब जोर पकड़ लिया है चक्रधर सिंह लोगों में सरल व्यक्तित्व के लिए चर्चित है कहा जा रहा है कांग्रेस में इनके अलावा और कई लोगों की दावेदारी देखी जा रही है खबर है कि कांग्रेस और एक सूची बहुत जल्द जारी कर सकती हैं, अभी देखना बाकी है कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस किसको अपना प्रत्यासी बनाती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 13 October: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी?

13 October Horoscope: 13 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर, कारोबार...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal 13 October: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी?

13 October Horoscope: 13 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर, कारोबार...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...