मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे दो युवक गिरफ्तार…

spot_img

● मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे दो युवक गिरफ्तार…

● आरोपियों से 47 पाव देशी प्लेन और पैशन प्रो मोटर सायकल जप्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई… *19 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अवैध शराब एवं गुण्डा बदमाशों पर कार्रवाई के क्रम में कल शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर मोटर सायकल फैशन प्रो क्र. CG-13 AK-2760 में अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन कर रहे दो युवक- (1) संजीव नायक पिता डुम्भ प्रसाद नायक उम्र 28 वर्ष निवासी लोहरसिंग थाना पुसौर (2) धर्मेश साहू पिता परशुराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन लोहरसिंग थाना पुसौर जिला रायगढ़ को जूटमिल पुलिस द्वारा ग्राम कोडातराई पुसौर चौक पर पकड़े, जिनके पास से 47 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 8.460 लीटर (कीमती करीबन 3760 /-रूपये) का मिला जिसकी विधिवत जप्ती की गई। आरोपित संजीव नायक और धर्मेश साहू के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक कलोस्टिका खरे, आरक्षक शशिभूषण साहू और लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...