spot_img
spot_img

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का आंकलन करने कलेक्टर पहुँचें खेतों में…

spot_img
spot_img
spot_img

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का आंकलन करने कलेक्टर पहुँचें खेतों में
प्रभावित किसानों से भी बात की फसल नुक़सान की ली जानकारी *

विनय सिंह
बेमेतरा पिछले तीन -चार दिन से ज़िले में बेमौसम अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर फसलों पर पड़ा है। फसलों की तबाही में अन्नदाताओं के चेहरों पर शिकन ला दी है। ज़िला प्रशासन ने भी किसानों के हुए इस नुकसान का आकलन करने और फसल बीमा मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा आज स्वयं ज़िले के ग्राम हथगुड़ी और डुंडा प्रभावित किसानों के खेत पहुँचें। कलेक्टर श्री शर्मा ने खेत में जाकर फसलों का अवलोकन किया और प्रभावित किसानों से भी बात की । उन्होंने किसानों से कहाँ कि फसल बीमा की राशि मिलेगी। उन्होंने रबी फसल चना, गेंहू और तिवरा की खड़ी और कटी फसल को देखा। उन्होंने फसल बीमा कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर पंचायतवार सर्वे कर फसल के नुकसान का आकलन तैयार करें और उसी आधार पर किसानों को बीमा का मुआवजा दिया जाएगा । अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम, घनश्याम तवर, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना सहित तहसीलदार श्री परमानंद बंजारे उपस्थित थे।
पिछले तीन दिनों से के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि की वजह से एक तरफ जहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है. वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा असर फसलों पर पड़ा है. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, चना और तिवरा की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है । *
*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है. जिससे जिले के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा उद्यानकी फसलें भी ज़िले में केला और पपीता को भी नुक़सान हुआ हैं। जिससे किसान परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कि इससे फसलों के उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन को लगभग 62.50 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा है । जिन किसानों के फसल बीमा है । उन्हें 37 हज़ार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा। इसके अलावा कुछ किसानों की प्रकरण आरबीसी 6 (4) में भी बनेगा । *

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...