spot_img
spot_img

जशपुर :  जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुवे।

spot_img
spot_img
spot_img

जशपुर :  जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुवे।मुख्यमंत्री साय ने यहां कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे राज्य के विकास सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंग गुलाल उड़ा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग होली खेला,वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगाकर होली खेला।
ज्ञात हो कि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित समय पर पहुंचे।यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ आत्मीय स्वागत किया।जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत है,आज इस कार्यक्रम में शामिल हो सभी ने भाई चारे और अपनेपन का संदेश दिया जो सराहनीय है।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है जिनका सभी जिलेवासियों की तरफ से वह स्वागत करती हैं।होली के पर्व को सभी एकता और भाई चारे के साथ मनाए इसका भी अपील जशपुर विधायक ने मंच से किया।
लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस मंच पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होली का पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसका वह भाजपा परिवार का आभारी है,मुख्यमंत्री सहित सभी बुजुर्गों और वरिष्ठों का आशीर्वाद आज इस मौके पर मिल रहा है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर पहुंच होली मिलन समारोह में शामिल हो जशपुरवासियों के साथ होली खेल रहे हैं यह अत्यंत ही हर्ष का विषय है। हम सबके लाडले नेता विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला पूरे देश में नाम कर रहा है और इस कारण जशपुर का मान सम्मान भी बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आशीर्वचन करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व.दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण किया और कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व है,इस पर्व के संबंध में विस्तार से बताते हुवे भक्त प्रह्लाद और राजा हिरण्य कश्यप के इतिहास पर भी मुख्यमंत्री ने प्रकाश डाला,साथ ही होली पर्व मनाने के प्रचलन को सविस्तार पूर्वक बताया।श्री साय ने कहा कि इस पर्व में दुश्मन भी गले मिलकर नए जीवन का शुरुआत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,विधायक श्रीमती गोमती साय,लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा व भरत सिंह,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत,श्रीमती शांति भगत,विक्रमादित्य सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,विजय आदित्य सिंह जुदेव,नरेश नंदे,श्रीमती रजनी प्रधान,श्रीमती शारदा प्रधान,श्रीमती ममता कश्यप,उपेंद्र यादव,शंकर गुप्ता,रूपेश सोनी,विजय सहाय,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,विकास सोनी,देवधन नायक,दीपक चौहान,कृपाशंकर भगत,सरवर फैजान खान,दीपू मिश्रा,राहुल गुप्ता,नीतू गुप्ता,प्रतिमा भगत,मुन्नी बाई,नितिन राय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

CHHATTISGARH NEWS

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...