WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही….

ग्राम हर्राडीह और टिभाउडीह में अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

आरोपियों से 24 लीटर महुआ शराब जप्त…..

*02 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही के क्रम में डीएसपी (साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कल थानाक्षेत्र के ग्राम - पूंजीपथरा, तुमीडीह, छर्राटांगर, टिभाउडीह में ग्रामीणों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक कर अवैध शराब बिक्री की सूचना देने प्रेरित किया गया । इसी दरमियान मुखबिर से मिली सूचना पर हर्राडीह मार्ग जंगल रास्ते में आरोपी सुखलाल यादव निवासी चिराईपानी तथा जगतराम यादव निवासी हर्राडीह को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है । वहीं ग्राम टिभाउडीह पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी बिहारी लाल राठिया निवासी गदगांव तथा आरोपी गंगाधर राठिया निवासी हर्राडीह को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है । आरोपियों के कब्जे से 500-500 ml पॉलीथीन में भरा 48 पैकेट महुआ शराब *कुल 24 लीटर महुआ शराब, कीमती 2400 रूपये* की जप्ती की गई है । आरोपियों के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

कार्रवाई में पकड़े गये आरोपी

(1) अपराध क्रमांक 95/2024- आरोपी सुखलाल यादव पिता तुलसीराम यादव उम्र 50 साल निवासी चिराईपानी थाना पूंजीपथरा
(2) अपराध क्रमांक 96/2024- आरोपी जगत राम यादव पिता ठाकुर राम यादव उम्र 55 साल निवासी हर्राड़ीह थाना पूंजीपथरा
(3) अपराध क्रमांक 97/2024- आरोपी बिहारी लाल राठिया पिता भारत लाल राठिया उम्र 31 साल निवासी गदगांव थाना पूंजीपथरा
(4) अपराध क्रमांक 98/2024- आरोपी गंगाराम राठिया पिता बोधराम राठिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हर्राड़ीह थाना पूंजीपथरा

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, विनीत तिर्की, लाजरूस मिंज, आरक्षक उमाशंकर भगत, निर्दोष लकड़ा शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सावनाही रामायण में शामिल हुए सरपंच संजय राज, भगवान श्रीराम से मांगी गांव की सुख-समृद्धि बोईदा, सराईपाली और ओढ़ालीडीह में रामायण मंडलियों को दिया...

कोरबा - ग्राम बोईदा बस्ती, सराईपाली एवं ओढ़ालीडीह में चल रहे सावनाही रामायण पाठ में सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने रामायण मंडली के...

CHHATTISGARH NEWS

सावनाही रामायण में शामिल हुए सरपंच संजय राज, भगवान श्रीराम से मांगी गांव की सुख-समृद्धि बोईदा, सराईपाली और ओढ़ालीडीह में रामायण मंडलियों को दिया...

कोरबा - ग्राम बोईदा बस्ती, सराईपाली एवं ओढ़ालीडीह में चल रहे सावनाही रामायण पाठ में सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने रामायण मंडली के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...