● ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों को लेकर यातायात पुलिस की जांच कार्रवाई जारी…..

spot_img

● ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों को लेकर यातायात पुलिस की जांच कार्रवाई जारी…..

● एसपी के निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी ने देखी अडानी प्लांट में वाहन चालकों की जांच व्यवस्था….

*02 अप्रैल रायगढ़* । ड्रिंक एंड ड्राइव के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा बीते माह जिले में स्थापित प्लांटों के प्रबंधकों एवं उनके प्रतिनिधियों की मीटिंग आहूत कर प्लांट से डिस्पैच होने वाले प्रत्येक वाहन चालकों के गेट पर ही शराब सेवन का ब्रीथ एनालाइजर से जांच व्यवस्था कराने एवं शराब सेवन किये हुये वाहन चालाकों को डिस्पैच नहीं दिये जाने का निर्देश दिया गया था । निर्देशों के पालन किये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश कुमार चंद्रा, थाना यातायात के स्टाफ के साथ अडानी पावर लिमिटेड कंपनी जाकर औचक चेक कर जायजा लिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में जांच व्यवस्था देखी और मौके पर प्लांटकर्मियों और वाहन चालकों यातायात सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये तथा शराब सेवन किये हुये वाहन चालाकों को डिस्पैच नहीं दिये जाने का निर्देश दिया गया । यातायात डीएसपी बताए कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने जिला पुलिस प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्यवाही की जा रही है । ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लांटों में जांच के साथ प्रतिदिन यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की टीम द्वारा वाहन चालकों एवं वाहनों की जांच की जा रही है और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...