spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

आधी रात 1:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे विधायक दीपेश साहू

आधी रात 1:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे विधायक दीपेश साहू

….. औचक निरिक्षण कर मरीजों का जाना हाल चाल…..

वार्ड रूम और बाथरूम मे अव्यवस्था देख अधिकारी पर भड़के विधायक साहू…

. तत्काल वाटर कूलर और एसी लगाने के लिए निर्देश…..

विनय सिंह
बेमेतरा :- बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने आधी रात 1:30 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। देर रात अस्पताल मे विधायक को देखकर हॉस्पिटल स्टॉप के होस उड़ गए l जानकारी के मुताबित अपने दैनिक दौरे कार्यक्रम से वापसी के दौरान आधी रात विधायक दीपेश साहू का काफिला जिला अस्पताल पंहुचा l काफिले को देख ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरो के साथ स्टॉप के हाथ पाव फूलने लग गए l साहू नें जनरल वार्ड मे पहुंचकर जाग रहे मरीजों से अस्पताल मे मिलने वाले इलाज और सुविधाओ की जानकारी ली l इस दौरान उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। मरीजों के वार्ड में घूमकर विधायक ने अन्य मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था भी देखी।

मरीज हमारे लिए भगवान है उनके इलाज मे किसी प्रकार कोताही ना बरते विधायक दीपेश साहू

औचक निरिक्षण के दौरान विधायक साहू नें अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक साहू नें तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फ़ोन पर बात कर डॉक्टरों को फटकार लगाते हूए दिशा निर्देश दिये की हमारे गरीब मजदूर किसान भाइयों माता बहन हमारे भगवान है इन लोगो के इलाज मे किसी प्रकार कोताही ना बरते l सभी डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छे से पेश आये और प्रेम पूर्व उनकी बीमारी का इलाज करें l यदि कोई डॉक्टर बद्तमीनी से मरीजों के साथ पेश आते है तो आप आप उनकी क्लास लीजिये और उनको व्यवहारिक ज्ञान दीजिये की मरीजों के साथ कैसे पेश आना है l किसी प्रकार की डॉक्टरो की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी l साहू नें अस्पताल में मरीजों को दिये जाने भोजन और दवाईयों के वितरण के बारे में मरीजों से जानकारी ली। मरीजों के द्वारा विधायक को बताया कि छोटी छोटी बातों पर व्यवस्था का बहाना बनाकर मरीजों को रायपुर रिफर कर दिया जाता है। इस पर विधायक ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बहुत जरुरी हो तभी मरीजों को बाहर रिफर किया जाए अन्यथा बेमेतरा में ही मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं के तहत उपचार करने का प्रयास किया जाए।

गर्मी से परेशान बाहर मे सोये दिखे मरीजों से मिले विधायक साहू

विधायक के औचक निरिक्षण के दौरान कुछ मरीज वार्ड को छोड़कर बाहर हॉल मे सोते दिखे l जब विधायक नें इन मरीजों और परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया की जनरल वार्ड मे मरीजों के लिए इतने भीषण गर्मी मे किसी प्रकार की वाटर कूलर ना ही ए सी की व्यवस्था है जिससे सब मरीज परेशान होकर बाहर मे होने पर मज़बूर है l मरीज और परिजनों के शिकायत पर विधायक दीपेश साहू नें तत्काल संज्ञान लेते हूए आधी रात ढेर बजे मुख्य चिकित्सा स्वस्थ अधिकारी से फ़ोन पर बात कर तत्काल दो दिनों के अंदर सभी वार्डो मे वॉटर कूलर और एसी लगाने के दिशा निर्देश दिए l विधायक साहू का कहना है की हमारे क्षेत्र के जो गरीब मज़बूर किसान महिला भाई बहिनी जो भी इलाज के लिए जिला अस्पताल आये है उनको किसी प्रकार की भटकने की जरूरत ना पड़े l मरीज हमारे भगवान है उनकी बदौलत ही हमारी सरकार बनी है इसलिए उनके सेवा मे डॉक्टर किसी प्रकार की कोताही ना बरते l जरुरतो के हिसाब से सभी मरीजों को उचित उपचार मिले l वही साहू नें मरीजों की शिकायत पर अधिकारियो को फटकार लगाते हूए कहा की बाथरूम मे चार दिनो से पानी सप्लाई की व्यवस्था ख़राब है उनको तत्काल सुधार करवाइये l मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होना चाहिए कहा l और जो भी समस्या है उनको तत्काल निराकरण करने के अधिकारियो को निर्देश दे दिए गए है l

प्राइवेट हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर अस्पताल के बाहर खड़े प्राइवेट एम्बुलेंस को हटाने के दिए निर्देश

विधायक साहू नें CMHO को फटकार लगाते हूए कहा की यहां प्रतिदिन प्राइवेट अस्पताल के एजेंट लोग आकर मरीजों को बहला फुसलाकार अपने अस्पताल लेकर गरीब जनता को लूटने का काम कर रहे है जिससे हमारी सरकार का नाम ख़राब हो रहे है अधिकारी जिला अस्पताल को रिफर सेंटर ना बनाये l और हॉस्पिटल परिसर के बाहर खड़ी एम्बुलेंस को तत्काल उनके संस्थान को नोटिस जारी कर प्राइवेट एम्बुलेंस को हटवाने के लिए निर्देश दिए गए है l

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़ में 190 जोड़ों का हुआ...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मेंरायगढ़...
Latest
ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।