एक्सिस बैंक डकैती में शामिल आरोपियों का “गेट पैटर्न एनालिसिस’’ रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, डकैतों को सजा दिलाने अहम साबित होगी रिपोर्ट……

spot_img

● एक्सिस बैंक डकैती में शामिल आरोपियों का “गेट पैटर्न एनालिसिस’’ रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, डकैतों को सजा दिलाने अहम साबित होगी रिपोर्ट……

*04 अप्रैल रायगढ़* । पिछले साल माह सितंबर में रायगढ़ जिले में हुये एक्सिस बैंक डकैती में पकड़े गये आरोपियों का कोतवाली पुलिस द्वारा “गेट पैटर्न एनालिसिस” जांच कराया गया, जिसकी रिपोर्ट डायरेक्टर ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस गुजरात से प्राप्त हुई है । एक्सिस बैंक डकैती मामले से संबंधित थाना कोतवाली रायगढ़ के अप.क्र. 696/2023 धारा 395, 397, 506, 323, 342 आईपीसी 25, 27 आर्म्स एक्ट की प्रकरण में गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान स्थापित कराने एवं अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन के लिये आरोपियों का उनके गेट पैटर्न एनालिसिस जांच कराने निर्देशित किया गया था । कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों का सुव्यवस्थित वातावरण में गेट पैटर्न एनालिसिस करने हेतु उनके चाल-ढाल का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए डायरेक्टर ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस गुजरात भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । यह रिपोर्ट आरोपियों की पहचान पुख्ता करने में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के रूप अहम साबित होगी । आगे भी इस प्रकार की नई-नई तकनीक को उपयोग पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उपयोग में लाया जावेगा । विदित हो कि एक्सिस बैंक डकैती में रायगढ़ पुलिस को ऐतिहासिक रूप से शत प्रतिशत लूट की रकम बरामद करने और 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...