spot_img
Tuesday, February 17, 2026
Tuesday, February 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार…..

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार…..

आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और बाइक होंडा साइन जप्त….. *04 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आसन्न लोकसभा के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच पड़ताल एवं मादक पदार्थों पर कार्रवाइ जारी है । इसी क्रम में आज दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर उर्दना इंदिरा विहार होते बोइरदादर चौक की ओर जा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ से सूचना साझा कर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बोइरदादर चौक पर घेराबंदी कर *आरोपी जगन्नाथ मिंज पिता संतोष मिंज उम्र 21 साल निवासी उर्दना थाना कोतवाली रायगढ़* को मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 13 AQ 8051 में दो-दो लीटर क्षमता वाली 5 प्लास्टिक बोतल में महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,000 तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन कीमत करीब ₹60,000 की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधर नगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक रंजीत कुमार भगत शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तारइंग्लैण्ड-इटली क्रिकेट मैच पर मोबाइल से लिया जा रहा था ऑनलाइन सट्टाआरोपियों...
Latest
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार चोरी पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने दो कबाड़ चोरों को गिरफ्ता... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में दुपहिया वाहन बजाज बाइक लेने पर भारी डिस्काउं... कमिश्नरी व्यवस्था में न्यायालयीन सख़्ती की दमदार शुरुआत

डीसीपी सेंट्रल जो...
नगर पंचायत तमनार के लिए नई समिति का गठन : अश्वनी पटनायक बने अध्यक्ष
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को स... लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जन्मदिवस को सेवा दिवस में बदला: पत्रकार संतोष कुमार चौहान ने अनाथ बच्चों के बीच ... कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप!
बलरामपुर में एसडीएम पर मारपीट से ...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्...