चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार…..

spot_img

● चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा युवक गिरफ्तार…..

● आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और बाइक होंडा साइन जप्त….. *04 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आसन्न लोकसभा के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच पड़ताल एवं मादक पदार्थों पर कार्रवाइ जारी है । इसी क्रम में आज दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर उर्दना इंदिरा विहार होते बोइरदादर चौक की ओर जा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ से सूचना साझा कर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बोइरदादर चौक पर घेराबंदी कर *आरोपी जगन्नाथ मिंज पिता संतोष मिंज उम्र 21 साल निवासी उर्दना थाना कोतवाली रायगढ़* को मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 13 AQ 8051 में दो-दो लीटर क्षमता वाली 5 प्लास्टिक बोतल में महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,000 तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन कीमत करीब ₹60,000 की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधर नगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक रंजीत कुमार भगत शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...