● मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई: 07 मॉडिफाई साइलेंसर समेत 93 वाहन चालकों का यातायात पुलिस ने काटा चालान…..

मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई: 07 मॉडिफाई साइलेंसर समेत 93 वाहन चालकों का यातायात पुलिस ने काटा चालान…..

सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान, चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत…..

*06 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश कुमार मरकाम के मार्गदर्शन पर कल शुक्रवार को सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में शहर के जूटमिल तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पाइंट पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दुपहिया,चार पहिया, वाहनों की जांच की गयी । यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों को मॉडिफाइ साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होने तथा हेलमेट नहीं लगाने के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया । चेकिंग दौरान युवाओं को तेज गति में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई । चेकिंग दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 07 मॉडिफाइ सालेंसर, 40 ट्रिपलिंग ( बाइक पर दो से ज्यादा व्यक्ति), 09 बिना कागजात, 08 नो एण्ट्री में वाहन प्रवेश, 3 बिना सीट ब्लेट, 2 माल वाहक पर यात्री परिवहन, 24 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले । अभियान में कल *कुल 93 वाहन चालकों से ₹75,800* का समन शुल्क यातायात पुलिस ने काटा । इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज रखने प्रेरित किया गया है । ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पुलिस यातायात नियमों का पालन करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और साथ ही नियमित रूप से मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...