चोरी की मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल…..

चोरी की मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल…..



    *07 अप्रैल रायगढ़* । कल शनिवार  06 अप्रैल की रात्रि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ईमाम बाडा में एक मकान के भीतर चार्जिंग में लगे मोबाइल की चोरी कर भाग रहे युवक को रात्रि मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा।  घटना को लेकर जावेद अली (25 साल) चांदमारी ईमाम बाडा द्वारा रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि दिनांक 06/04/2024 के रात्रि करीब 02 बजे घर के आंगन के दरवाजा कि खुलने की आवाज आने से नींद खुल गया, आंगन तरफ निकलकर देखा तो एक व्यक्ति भागने लगा, जिस पर शंका होने पर शोर मचाते हुये उसके पीछे भागा जिसे रियापारा के पास पकड लिये, उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम *श्याम साय पैंकरा पिता पैराग साय पैंकरा (25 साल) ग्राम तेलाईन थाना तुमला जिला जशपुर* का रहने वाला जिसके पेंट के जेब में घर से चुराया वीवो कम्पनी Y16 मोबाईल (₹10,000) था । प्रार्थी जावेद अली की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 222/2024 धारा 457,380 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी श्याम साय पैकरा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...