spot_img
spot_img

● कार्रवाई : अवैध शराब पर भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..

spot_img
spot_img
spot_img

● कार्रवाई : अवैध शराब पर भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..

● पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने की भट्ठी पर छापेमारी कर जप्त किया 195 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के पात्र…..

● मौके पर पुलिस टीम ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर किया 500 किलो महुआ लहान का नष्टीकरण….

*21 अप्रैल रायगढ़* । अवैध शराब पर पूर्णत: अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम नहरपाली में अवैध शराब बनाने के स्थान पर छापेमार कार्यवाही कर अवैध शराब के जखीरा के साथ शराब बनाने वाले *आरोपी धनसाय राठिया पिता स्वर्गीय जगदेव राठिया उम्र 30 साल निवासी नहरपाली थाना भूपदेवपुर* को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में जेल भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अपने स्टाफ को लगातार पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों से जानकारी लेकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नहरपाली धर्मकांटा के पास एक व्यक्ति कच्चे बांस झोपड़ी अंदर अवैध रूप से महुआ शराब बन रहा है । सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ छापेमार कार्यवाही किया गया । जहां मौके पर आरोपित धनसाय राठिया द्वारा 100 लीटर क्षमता वाले ड्रम, 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बा और 5 लीटर क्षमता वाले जरकिन में महुआ शराब भरा रखा था । पुलिस ने मौके से ड्रम, डिब्बा और प्लास्टिक जरकिन में तैयार कर रखा करीब 195 ब्लक लीटर महुआ शराब कीमत 19500 एवं शराब बनाने के बर्तन (04 गंज) और पाईप को गवाहों के समक्ष जप्ती पंचनामा तैयार कर जप्त किया । साथ ही अवैध शराब भट्ठी को तोड़कर मौके पर शराब बनाने बोरियों में रखे हुये करीब 500 किलो महुआ लहान का नष्टीकरण किया है । आरोपी धनसाय राठिया से 195 लीटर अवैध महुआ शराब व शराब निर्माण सामग्री *कुल कीमत ₹23,500 की जप्ती* के साथ आरोपी के कृत्य पर थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात कमार पटेल के मार्गदर्शन पर भूपदेवपुर पुलिस लगातार अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है । आज शराब रेड की बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, राजेश साहू, आरक्षक बोधराम सिदार, विजय कुमार पटेल, कृष्ण कुमार वारेन, महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल थी ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा के गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात

केसाईपाली में 10 लाख के सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण, रियापाली और केसाईपाली में सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन; दर्रीपाली और बोड़ाझरिया में शिक्षा, पोषण व...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS