WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में आज डॉक्टर की लापरवाही और अस्पताल में बिजली न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गयी।

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में आज डॉक्टर की लापरवाही और अस्पताल में बिजली न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गयी। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, एसडीओपी और तहसीलदार पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों को समझाईस देकर जाम खुलवाया, साथ ही इस मामले में विधायक गोमती साय ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
वीओ – दरअसल आज करंगाबहला निवासी 42 वर्षीय युवक जो किडनी की बीमारी से जूझ रहा था उसे डायलिसिस कराने उसके परिजन सिविल अस्पताल पत्थलगांव लेकर आये थे जहां उसका डायलिसिस होना था इसी बीच लगातार बिजली की आंख मिचौली से मरीज का डायलिसिस नहीं हो पा रहा था साथ ही बिजली से चलने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई भी मरीज को नहीं मिल पाई जिसके कारण मरीज की मौत हो गयी। फिलहाल इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्यवाही की मांग की है। वहीं अस्पताल अस्पताल प्रबंधन इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल इस मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर एक 42 वर्षीय युवक की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...